भारत की प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में शामिल Think Gas ने भोपाल में घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ अभियान की घोषणा की है। उपभोक्ता संरक्षण कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘कंज्यूमर अवेयरनेस प्रोग्राम’ के दौरान कंपनी ने भोपाल क्षेत्र की चार बड़ी रिहायशी सोसाइटीज़ को ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ सर्टिफिकेशन सौंपा।

कंपनी की इस पहल का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर से पाइप्ड नेचुरल गैस की ओर स्थानांतरित करना और शहर में पीएनजी उपयोग को बढ़ावा देना है। थिंक गैस ने भोपाल जियोग्राफिकल एरिया (जीए) की जिन रिहायशी सोसाइटीज़ को ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ के रूप में प्रमाणित किया है, उनमें सागर लेक व्यू होम्स (अयोध्या बायपास), सौम्या पार्क लैंड (अवधपुरी), आकृति ग्रीन्स (सलैया) और कैनाल किनशिप (सलैया) शामिल हैं। इन सभी सोसाइटीज़ में कुल 1902 से अधिक परिवार रहते हैं, जिन्होंने एलपीजी सिलेंडर छोड़कर पीएनजी कनेक्शन अपनाया है या अपनाने की प्रक्रिया में हैं।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद लोगों को पाइप्ड गैस से मिलने वाली सुविधा, निर्बाध सप्लाई और लंबे समय तक होने वाले आर्थिक एवं व्यावहारिक फायदों के प्रति जागरूक करना भी है। कंपनी का मानना है कि रिहायशी सोसाइटी स्तर पर सामूहिक रूप से पीएनजी अपनाने से शहरी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और घरेलू ऊर्जा व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी।

थिंक गैस के रीजनल हेड-भोपाल श्री डी एस दुर्गेश ने कहा, “एलपीजी फ्री ज़ोन घोषणा के जरिए हमारा उद्देश्य रिहायशी सोसाइटीज़ के साथ मिलकर पीएनजी अपनाने की रफ्तार बढ़ाना और पाइप्ड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर ज्यादा जागरूकता फैलाना है। इन सोसाइटीज़ से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हमें काफी उत्साह मिला है और हम आगे भी ज्यादा से ज्यादा घरों को आसानी से पीएनजी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कंपनी ने स्पष्ट किया कि आने वाले महीनों में इस अभियान का विस्तार पूरे भोपाल जीए में किया जाएगा। इसके तहत उन नई रिहायशी सोसाइटीज़ को भी ‘एलपीजी फ्री ज़ोन’ प्रमाणन दिया जाएगा, जहां बड़े स्तर पर पीएनजी अपनाया जाएगा। थिंक गैस की यह पहल शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक गैस वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं तक पाइप्ड नेचुरल गैस की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story