Today's Silver Price in india : साल 2025 का आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों के लिए चांदी की अचानक गिरावट के कारण तनावपूर्ण रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 31 दिसंबर को 5 मार्च एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा दिन के दौरान 18 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक गिर गया। साल के अंतिम दिन चांदी की इस तेज़ी-उतार चढ़ाव ने बाजार में हलचल मचा दी।

एमसीएक्स पर 31 दिसंबर को सिल्वर फ्यूचर 2,41,400 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुआ था और दिन के दौरान इसका लो लेवल 2,32,228 रुपये तक आ गया। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई 2,54,174 रुपये प्रति किलो से तुलना करने पर चांदी के भाव में करीब 21,946 रुपये प्रति किलो की गिरावट हुई है। दिन का हाई लेवल 2,42,000 रुपये रहा। निवेशकों के लिए यह अचानक फिसलन, साल के अंतिम कारोबारी सत्र में बड़ा झटका साबित हुई।

पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में अस्थिरता बनी हुई है। सोमवार को यह 2,21,000 रुपये से फिसल गई थी, जबकि मंगलवार को फिर तेजी देखने को मिली। लेकिन साल के आखिरी दिन का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए नुकसानदेह रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी में इस तरह की उतार-चढ़ाव की स्थिति निवेशकों के लिए जोखिम और अवसर दोनों को जन्म देती है, और आगामी कारोबारी सत्र में कीमतों पर वैश्विक मांग और आपूर्ति का असर देखने को मिल सकता है।

इस गिरावट ने स्पष्ट किया कि साल के अंत में निवेशकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साल 2026 की शुरुआत में चांदी के रुझान पर नजर रखी जाएगी, ताकि निवेशक बेहतर रणनीति के साथ बाजार में कदम रख सकें।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story