शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स में 430 अंकों का उछाल, निफ्टी भी हुआ मजबूत|
सोमवार की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी लौटी है, जिसमें सेंसेक्स 430 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

मुंबई में शेयर बाजार की तेजी और हरे निशान में कारोबार को दर्शाती एक सांकेतिक छवि।
बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को बाजार में आई गिरावट के बाद, आज शेयर बाजार में फिर से जोरदार तेजी और रौनक लौट आई है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में 71,951.73 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई और यह 22,364.15 पर ओपन हुआ।
बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद यानी सुबह 09:35 बजे सेंसेक्स में 439.39 अंकों का जबरदस्त उछाल देखा गया और यह 0.61 फीसदी की मजबूती के साथ 72,364.07 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान टॉप गेनर्स (सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर) में एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स शामिल रहे। शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो इस दौरान सबसे अधिक 3.84 फीसदी की तेजी एचसीएल टेक के शेयर में और सबसे अधिक 1.30 फीसदी की गिरावट पावरग्रिड के शेयर में देखने को मिली।

Lalita Rajput
इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
