पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमत में करीब एक फीसदी की बढ़त के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति देखने को मिली है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 73,049.76 के स्तर पर खुला, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,715.75 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स का रुख

मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि इसके 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स का टॉप गेनर टीसीएस रहा, जो 2.45 फीसदी उछलकर हरे निशान में 2322.65 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर बजाज फाइनेंस रहा, जो 0.79 फीसदी गिरकर 974.95 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा अपडेट

आज सुबह 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स में 0.08 फीसदी यानी 59.93 अंकों की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 73,093.71 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी में 0.02 फीसदी की बढ़त रही और यह 4.45 अंक बढ़कर 22,726.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स की सूची

सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस (2.45%), एचसीएल टेक (2.13%), इन्फोसिस (1.54%), टेक महिंद्रा (1.26%), और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (0.89%) टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक में भी बढ़त देखी गई। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस (0.79%), इटरनल (0.70%), पावरग्रिड (0.60%), बजाज फिनसर्व (0.55%), और अडानी पोर्ट्स (0.48%) सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में रहे।

सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर निफ्टी के टॉप गेनर्स में टीसीएस (2.96%), कोल इंडिया (2.30%), इन्फोसिस (2.29%), नेस्ले इंडिया (1.99%), और टाटा कम्यूनिकेशन (1.06%) शामिल रहे। वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर्स में श्रीराम फाइनेंस (2.51%), आयशर मोटर्स (1.27%), बजाज फाइनेंस (1.27%), डॉ. रेड्डीज (1.22%), और सनफार्मा (1.10%) दर्ज किए गए।

बीते कारोबारी सत्र (13 अक्टूबर) का प्रदर्शन

बीते कारोबारी दिन 13 अक्टूबर को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 71,951.73 पर खुला था और निफ्टी 22,364.15 पर खुला था। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 1,109.10 अंक (1.54%) की तेजी के साथ 73,033.78 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 358.60 अंक (1.60%) चढ़कर 22,721.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Lalita Rajput

Lalita Rajput

इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।

Next Story