बड़ी गिरावट के बाद संभलने की कोशिश: उतार-चढ़ाव के बीच कैसी रही आज बाजार की शुरुआत? जानें हरे और लाल निशान में कौन से शेयर
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट रही, जहां टीसीएस में तेजी और अडानी पोर्ट्स में गिरावट दर्ज की गई.

वैश्विक दबावों के बीच मुंबई के शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट चाल और ट्रेडिंग रुझान को दर्शाती तस्वीर|
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में तेजी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी गई है।
बीते 28 सितंबर को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी, जिसमें सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक लुढ़क गया था और निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए थे। हालांकि, इसके बाद आज शेयर बाजार की चाल फ्लैट और उतार-चढ़ाव भरी नजर आ रही है।
मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 72,731.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसकी आज की ओपनिंग 72,441.15 पर हुई थी। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,665.00 पर खुला और सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर यह 0.07% यानी 16.30 अंकों की मामूली तेजी के साथ 22,732.50 पर ट्रेड कर रहा था।
आज के शुरुआती कारोबार में टीसीएस (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक 1.35 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में सबसे अधिक 1.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Lalita Rajput
इन्हें लेखन क्षेत्र में लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान इन्होंने फाइनेंस, कैलेंडर और बिज़नेस न्यूज़ को गहराई से कवर किया है। इनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि वित्त से जुड़ी है—इन्होंने एमबीए (फाइनेंस) किया है और वर्तमान में फाइनेंस में पीएचडी कर रही हैं। जनवरी 2026 से ये दै. प्रातःकाल में कार्यरत हैं, जहाँ बिज़नेस, फाइनेंस, मौसम और भारतीय सीमाओं से जुड़े समाचार सरल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
