State Bank of India rules : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने IMPS (Immediate Payment Service) के जरिए होने वाले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगाने की घोषणा की है। यह फैसला उन ग्राहकों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा, जो रोज़मर्रा के बड़े डिजिटल भुगतान के लिए IMPS का इस्तेमाल करते हैं।

SBI के नए नियमों के तहत अब तक पूरी तरह मुफ्त रहने वाली IMPS सुविधा पर तय सीमा से अधिक राशि भेजने पर शुल्क देना होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि छोटे डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त बने रहेंगे।

25,000 रुपये तक IMPS रहेगा फ्री :

बैंक के मुताबिक, 25,000 रुपये तक के IMPS ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, चाहे ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या YONO ऐप के जरिए भुगतान करे। लेकिन इस सीमा से अधिक रकम ट्रांसफर करने पर अब सर्विस चार्ज देना अनिवार्य होगा।

नया IMPS चार्ज स्ट्रक्चर :

SBI ने IMPS ट्रांजैक्शन के लिए राशि के आधार पर चार्ज तय किया है—

  • 25,000 से 1 लाख रुपये तक: ₹2 + GST
  • 1 लाख से 2 लाख रुपये तक: ₹6 + GST
  • 2 लाख से 5 लाख रुपये तक: ₹10 + GST

इसका मतलब साफ है कि IMPS के जरिए जितनी ज्यादा रकम भेजी जाएगी, ग्राहक को उतना ही अधिक चार्ज चुकाना होगा। बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह नया IMPS चार्ज 15 फरवरी 2026 से लागू होगा।

किन ग्राहकों को मिलेगी राहत :

SBI ने यह भी साफ किया है कि ब्रांच के जरिए किए जाने वाले IMPS ट्रांजैक्शन पर चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहां शुल्क पहले की तरह ₹2 से ₹20 + GST तक सीमित रहेगा।

इसके अलावा, कुछ विशेष अकाउंट कैटेगरी को रिवाइज्ड IMPS चार्ज से छूट मिलती रहेगी, जिनमें शामिल हैं—

  • DSP, PMSP, ICSP, CGSP, PSP और RSP अकाउंट
  • शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट
  • SBI रिश्ते फैमिली सेविंग्स अकाउंट
  • ATM और ADWM चार्ज भी बढ़े
  • SBI ने सिर्फ IMPS ही नहीं, बल्कि ATM और ADWM ट्रांजैक्शन चार्ज में भी बदलाव किया है। यह नए चार्ज 1 दिसंबर 2025 से लागू होंगे।

दूसरे बैंकों के ATM से फ्री लिमिट से ज्यादा निकासी पर ₹23 + GST लगेगा।

  • सैलरी अकाउंट होल्डर्स को हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे।
  • करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए सभी ATM ट्रांजैक्शन पर शुल्क बढ़ाया गया है।

हालांकि, BSBD अकाउंट, SBI डेबिट कार्ड होल्डर्स और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) अकाउंट को इन बढ़े हुए चार्ज से बाहर रखा गया है। कुल मिलाकर, SBI का यह फैसला डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ग्राहकों के लिए अहम है। आने वाले समय में बड़े ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वालों को अब अतिरिक्त खर्च का ध्यान रखना होगा।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story