भारत की प्रमुख पेस्ट कंट्रोल और हाइजीन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रेंटोकिल पीसीआई ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पेकोप पेस्ट कंट्रोल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (‘पेकोप’) का अधिग्रहण कर लिया है। इस रणनीतिक कदम से विशेष रूप से पश्चिमी क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर सर्विस प्रदान करने की कंपनी की क्षमता और मजबूत होगी, साथ ही पेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करने की उसकी प्रतिबद्धता को भी मजबूती मिलेगी।

इस अधिग्रहण के तहत पेकोप के ग्राहक, उसकी अनुभवी टीम और काम से जुड़े सभी संसाधन अब रेंटोकिल पीसीआई के विस्तृत नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगे। यह कदम दो ऐसी कंपनियों को एक मंच पर लाता है, जिनकी कार्यशैली नई पहल, उच्च गुणवत्ता वाली सेवा और दीर्घकालिक सतत विकास पर आधारित रही है।

मुंबई में स्थापित पेकोप ने पिछले कई वर्षों में अपनी सशक्त पहचान बनाई है और प्रोफेशनल सर्विसेस, लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी तथा प्रीमियम एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रतिष्ठित ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की हैं। रेंटोकिल पीसीआई के साथ एकीकरण के बाद पेकोप को वैश्विक संसाधनों, उन्नत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा, जिससे वह अपने ग्राहकों को और अधिक प्रभावी व आधुनिक सेवाएं प्रदान कर सकेगा।

रेंटोकिल पीसीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर डेविड लुईस ने कहा, “पेकोप का रेंटोकिल पीसीआई परिवार में स्वागत करते हुए हम अपनी उस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत हम ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस प्रदान करना और भारतीय बाजार में नई सर्विस को आगे लाना चाहते हैं। साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय और टेक्नोलॉजी आधारित समाधान उपलब्ध कराएंगे।”

पेकोप के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ बलवानी ने कहा, “पेकोप का लंबे समय का स्थानीय अनुभव और रेंटोकिल पीसीआई की वैश्विक विशेषज्ञता हमें अपने ग्राहकों को और बेहतर तथा आधुनिक सेवाएं देने में सक्षम बनाती है। अपनी सेवाओं को मजबूत करते हुए हम आगे भी ग्राहकों को वही व्यक्तिगत और भरोसेमंद सेवा देना जारी रखेंगे, जिसकी उन्हें अपेक्षा रहती है। यह साझेदारी हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।”

यह अधिग्रहण रेंटोकिल पीसीआई की उस मजबूत रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें कंपनी बेहतर डिजिटल स्ट्रेटेजी और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पेकोप के बारे में, विगत पांच दशकों से कंपनी पेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी रही है और अपने अनुभव के आधार पर घरों तथा कारोबारों को सुरक्षित बनाए रखने का कार्य करती रही है। पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ते हुए पेकोप ने ‘डिजिटल पेकोप’ जैसी स्मार्ट और इंटीग्रेटेड व्यवस्था विकसित की है, जिसमें रियल-टाइम मॉनिटरिंग और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से समस्याओं की पूर्व पहचान कर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाता है। यह प्रणाली रिमोट ट्रैकिंग और त्वरित कार्रवाई के जरिए बेहतर परिणाम देती है तथा ग्राहकों के कार्य में न्यूनतम बाधा सुनिश्चित करती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story