पीएम मोदी की अपील पर वर्धा के चौबे परिवार ने बेटे की शादी में नया सोना न खरीदकर पुराने मंगलसूत्र को ही कराया पॉलिश; पीएम को पत्र लिख दी जानकारी।

Wardha Pulgaon family gold wedding example : प्रधानमंत्री ने 10 मई को हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान देशवासियों से आग्रह किया था कि वे विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक साल तक सोने के आभूषण न खरीदें, विदेश यात्राओं से बचें और ईंधन बचाने के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' को प्राथमिकता दें। इसीको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के वर्धा जिल्हे के एक परिवार ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख सबके होश उड़ जाएंगे। चलिए जानते है क्या है पूरी खबर।

महाराष्ट्र के वर्धा जिल्हे में पुलगांव स्थित एक परिवारने अपने बेटे के शादी में नई ज्वेलरी लेने के बदले उन्होंने घर में मौजूद पुराने मंगलसूत्र को पॉलिश कर नया रूप देकर शादी की साडी रस्मे पूरी करने का फैसला कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब पुलगांव में पूजा-पाठ का सामान बेचने वाले एक छोटे और साधारण व्यवसायी सतीश गौरीशंकर चौबे ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने इस साहसिक फैसले से अवगत कराया। सतीश चौबे के बेटे यश चौबे का विवाह आगामी 1 जुलाई को होना तय हुआ है। मारवाड़ी राजस्थानी ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इस परिवार ने सामाजिक दबावों और दिखावे से दूर रहकर यह तय किया कि वे यश की मां सीमा चौबे के पुराने मंगलसूत्र को ही रीसायकल कर नई दुल्हन को सौंपेंगे।


अपने इस फैसले पर गर्व जताते हुए सतीश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने भावनात्मक रूप से नया सोना न खरीदने का निर्णय लिया, जिससे न केवल उनके परिवार की गाढ़ी कमाई की बचत हुई बल्कि राष्ट्रहित में एक छोटा सा आर्थिक योगदान भी दर्ज हुआ। वहीं सीमा चौबे ने इस कदम को प्रधानमंत्री की अन्य राष्ट्रीय पहलों जैसे स्वच्छता अभियान, हर घर तिरंगा और वोकल फॉर लोकल की तरह ही देश के प्रति अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने का जरिया बताया।

दूल्हे यश चौबे ने भी देश में चल रहे आर्थिक सुधारों, डिजिटलीकरण, मेक इन इंडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र सरकार के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए इस फैसले को युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक संदेश बताया है। चौबे परिवार ने स्पष्ट किया है कि उनके घर में विवाह का यह उत्सव पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों, उमंग और हर्षोल्लास के साथ ही संपन्न किया जाएगा, लेकिन अनावश्यक और दिखावे वाले खर्चों पर पूरी तरह से कैंची चलाई जाएगी।


इस अनुकरणीय पहल के साथ ही सतीश चौबे के परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र के माध्यम से 1 जुलाई को होने वाले इस विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़े को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित भी किया है। यह पूरी घटना इस बात का जीवंत और सशक्त प्रमाण बनकर उभरी है कि देश के शीर्ष नेतृत्व की एक सकारात्मक अपील किस तरह धरातल पर आम जनमानस की सोच और उनकी पारंपरिक जीवनशैली में एक प्रगतिशील और क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।



Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story