Ola Electric Share Price : ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Ola Electric Mobility Ltd.) के लिए गुरुवार का दिन निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। शेयर बाजार में ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक लिस्टिंग के बाद के सबसे निचले स्तर 36.36 रुपये पर पहुँच गया, जो 4.39 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। पिछले महीने में कंपनी के शेयर 26 प्रतिशत तक फिसल चुके हैं, और बुधवार को भी 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। निवेशकों में बिगड़ते सेंटिमेंट्स के कारण यह लगातार गिरावट जारी है।

शेयर की गिरावट के बीच कंपनी ने अपने आफ्टर-सेल्स बैकलॉग को सुधारने के लिए रीबूट सर्विस की शुरुआत की है। पिछले साल सितंबर से दोपहिया वाहनों में तकनीकी दिक्कतें आनी शुरू हुईं, जिसमें स्कूटर में आग लगने, टायर निकल जाने और अन्य तकनीकी खराबियों की शिकायतें प्रमुख रही हैं। शिकायतों की संख्या 1 लाख के पार पहुँचते ही कंपनी ने इसे गंभीरता से लेना शुरू किया और बिक्री बढ़ाने तथा उपभोक्ता विश्वास बहाल करने के लिए रीबूट सर्विस लागू की।

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कंपनी ने पेंडिंग रिपेयर को पूरा करने और स्पेयर-पार्ट की उपलब्धता में सुधार के लिए 250 सदस्यीय रैपिड-रिस्पॉन्स टीम का गठन किया है। इसमें तकनीशियन और ऑपरेशनल स्पेशलिस्ट शामिल हैं, जो बैटरी और अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सर्विसिंग को पूरी तरह सुधारना और वेटिंग टाइम कम करना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम न केवल बिक्री को प्रभावित करेगा, बल्कि निवेशकों और ग्राहकों के विश्वास को भी बहाल करने में मदद करेगा। कंपनी की यह पहल बाजार में अपनी स्थिति सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story