India US trade deal : भारत-यूएस ट्रेड डील की पृष्ठभूमि में एक नया विवाद सामने आया है। भारत ने अमेरिका से आयात होने वाली दालों पर 30% टैरिफ लागू कर दिया है, जिससे अमेरिकी किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस फैसले के बाद अमेरिकी संसद के दो प्रमुख सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हस्तक्षेप कर इस टैरिफ को कम कराने की अपील की है।

टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सीनेटरों की अपील :

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोंटाना के रिपब्लिकन सीनेटर स्टीव डेन्स और नॉर्थ डकोटा के केविन क्रेमर ने 16 जनवरी को ट्रंप को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिकी दालों पर 30% ड्यूटी लगा रखी है, जिससे अमेरिका के किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

सीनेटरों ने पत्र में यह भी बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता देश है और वैश्विक खपत का लगभग 27% हिस्सा भारत में होता है। ऐसे में भारत के टैरिफ से अमेरिकी दलहन निर्यात प्रभावित हो रहा है और दालों व मटर के निर्यात में गिरावट आ रही है।

PM मोदी का भी हुआ जिक्र :

पत्र में अमेरिकी सीनेटरों ने यह भी कहा कि भारत में मसूर, चना, सूखी फलियां और मटर जैसी दालें सबसे अधिक खाई जाती हैं, लेकिन इन पर अमेरिकी निर्यातकों को भारी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस टैरिफ पर चर्चा करने से दोनों देशों के उत्पादकों और उपभोक्ताओं के लिए “आपसी लाभ” संभव है।

ट्रेड डील पर क्या स्थिति है ?

इस बीच, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत जारी है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील “पूरा करने के बहुत करीब” है और बातचीत करने वाली टीमें लगभग सभी बिंदुओं पर काम कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एक बार दोनों पक्ष सहमत हो जाएंगे, तो औपचारिक घोषणा की जाएगी, लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story