Income Tax and Market Updates : F&O ट्रेडिंग हुई महंगी, STT में 150% तक की भारी बढ़ोतरी!
बजट 2026 विशेष रिपोर्ट: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया लगातार 9वां बजट। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, लेकिन 1 अप्रैल से लागू होगा नया IT Act 2025। शेयर बाजार में F&O पर STT बढ़ा, विदेशी दौरों पर TCS घटा और बायबैक पर टैक्स का नया नियम लागू। जानिए कैसे ये बदलाव आपके निवेश और बचत को प्रभावित करेंगे। पूरी जानकारी एक क्लिक में।

Share buyback capital gains tax rules : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना लगातार 9वां बजट भाषण पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। हालांकि, इस बार का बजट भाषण मध्यम वर्ग के करदाताओं के लिए किसी 'कड़वी दवा' जैसा साबित हुआ है। जहाँ एक ओर आयकर स्लैब में कोई बदलाव न करके स्टेटस-quo बरकरार रखा गया है, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार के निवेशकों और विदेश यात्रा के शौकीनों के लिए नियमों में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। इस बजट की सबसे बड़ी घोषणा 'इनकम टैक्स एक्ट 2025' रही, जो आगामी 1 अप्रैल से देश की पूरी कर व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए तैयार है।
कर व्यवस्था और नियमों में बड़े बदलाव :
वित्त मंत्री ने कर अनुपालन (Compliance) को और अधिक सख्त बनाने का संकेत दिया है। जहाँ रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया गया है, वहीं जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी जोड़ा गया है।
- आईटीआर और रिवाइज्ड रिटर्न: ITR-1 और ITR-2 फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। साथ ही, अब करदाता 31 मार्च तक मामूली शुल्क के साथ अपना रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।
- पेनाल्टी की मार: यदि कोई करदाता अपनी आय की गलत जानकारी देता है, तो अब जुर्माना बढ़ाकर टैक्स की राशि का 100 प्रतिशत कर दिया गया है।
- अचल और विदेशी संपत्ति: विदेशी संपत्तियों के खुलासे के लिए छोटे करदाताओं को 6 महीने की मोहलत दी गई है, लेकिन अब अचल संपत्तियों का खुलासा न करना भारी जुर्माने को आमंत्रित करेगा।
- ओवरसीज टूर टीसीएस: विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। टूर पैकेज पर लगने वाले TCS को 5-20% से घटाकर मात्र 2% कर दिया गया है।
निवेश और शेयर बाजार: ट्रेडर्स को लगा झटका
बजट 2026 का सबसे अधिक प्रभाव शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। सरकार ने सट्टेबाजी वाली ट्रेडिंग को हतोत्साहित करने के लिए टैक्स की दरों में भारी वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।
- STT में वृद्धि: फ्यूचर्स (Futures) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है। वहीं, ऑप्शंस (Options) पर इसे 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।
- शेयर बायबैक: अब शेयरों के बायबैक पर होने वाली कमाई को कैपिटल गेन्स माना जाएगा और सभी शेयरधारकों को इस पर टैक्स चुकाना होगा।
- NRI प्रॉपर्टी सेल: अनिवासी भारतीयों (NRI) द्वारा भारत में अचल संपत्ति की बिक्री पर अब टीडीएस (TDS) के कड़े नियम लागू होंगे।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
