1 crore ka future value calculation : अगर आज आपके पास 1 करोड़ रुपए हैं, तो यह सोचना कि 15-20 साल बाद यह राशि आपकी सभी भविष्य की जरूरतों को आराम से पूरा कर देगी, एक गलत धारणा हो सकती है। आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, महंगाई दर की वजह से रुपए की वास्तविक वैल्यू समय के साथ घटती जाती है। चाहे यह बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या विवाह संबंधी खर्च हों, आज की कीमतें भविष्य में उतनी नहीं रहेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में औसत महंगाई दर लगभग 6% के आसपास रही है। इसी दर को आधार मानकर यदि भविष्य की गणना की जाए तो 2040 में आज के 1 करोड़ रुपए की क्रयशक्ति केवल 40-45 लाख रुपए के बराबर रहेगी। यानी आज जिस पैसों में आप जो सामान खरीद सकते हैं, 2040 में वही खरीदारी करने के लिए लगभग 2.39 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। यह गणना यह स्पष्ट करती है कि महंगाई दर को नजरअंदाज कर निवेश करना भविष्य में धन की असली वैल्यू खो सकता है।

महंगाई दर की वजह से रुपए की क्रयशक्ति कम हो जाती है। रोजमर्रा की चीजों और सेवाओं के दाम बढ़ने के कारण पैसे की खरीदने की ताकत घटती है। बैंक में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज कई बार महंगाई के प्रभाव को कवर नहीं कर पाता। ऐसे में सही निवेश और वित्तीय योजना ही पैसों की वास्तविक वैल्यू बनाए रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि के लिए निवेश में विविधता लाना और स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों में धन लगाना सबसे सुरक्षित रणनीति है। उदाहरण के लिए, म्यूचुअल फंड में औसत 12% रिटर्न मिलने पर 15 साल में 1 करोड़ का निवेश लगभग 5.47 करोड़ रुपए बन सकता है, वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट में क्रमशः 2.63 करोड़ और 1.56 करोड़ रुपए तक ही रिटर्न प्राप्त होगा। सही निवेश और रणनीतिक योजना के माध्यम से महंगाई के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इस प्रकार, आज के 1 करोड़ रुपए की वास्तविक वैल्यू को बनाए रखने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निवेश करना हर वित्तीय योजना का अनिवार्य हिस्सा बन गया है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story