Gold Rate Today : भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों और घरेलू मांग के चलते सभी कैरेट के सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खास तौर पर 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 87 रुपये की तेजी के साथ नए स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं।

24 कैरेट सोने का आज का भाव :

आज 24 कैरेट सोना 15,878 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो कल के 15,791 रुपये के मुकाबले 87 रुपये अधिक है। बड़ी मात्रा में खरीदारी करने वालों के लिए 10 ग्राम सोने की कीमत 1,58,780 रुपये दर्ज की गई, जबकि 100 ग्राम सोना 15,87,800 रुपये पर पहुंच गया है।

22 कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल :

आभूषण निर्माण में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना भी आज महंगा हुआ है। इसका भाव 14,555 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो बीते दिन की तुलना में 80 रुपये ज्यादा है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,45,550 रुपये और 100 ग्राम 14,55,500 रुपये पर दर्ज किया गया।

18 कैरेट गोल्ड भी हुआ महंगा :

कम शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने में भी आज तेजी देखी गई। यह 11,909 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 65 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 1,19,090 रुपये दर्ज किया गया।

क्यों अहम है यह बढ़ोतरी :

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की बढ़ती मांग इसकी कीमतों को सहारा दे रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी सोने के भाव पर निवेशकों और उपभोक्ताओं की कड़ी नजर बनी रह सकती है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story