भारत के इनोवेटर्स को मिला बड़ा मंच, 26 हजार से अधिक आवेदनों में चुना पहला समूह
वंदे भारतम ने देशभर से मिले 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपना पहला समूह चुना है। इनोवेटर्स को मेंटरशिप, इंडस्ट्री कनेक्शन और मूल्यांकन के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिसका ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को होगा

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर से शुरू की गई जमीनी स्तर की इनोवेशन और उद्यमिता पहल ‘वंदे भारतम’ ने देशभर से प्राप्त 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपने पहले समूह का चयन किया है। इस पहल के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों के होनहार इनोवेटर्स को मेंटरशिप, इंडस्ट्री से जुड़ने के अवसर और कई चरणों में मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया गया है।
अहमदाबाद, अगस्त 2026: वंदे भारतम को देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन मिले हैं। इनमें मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े आइडिया शामिल हैं। पहले समूह में अलग-अलग क्षेत्रों, विषयों और पृष्ठभूमि से आए इनोवेटर्स को शामिल किया गया है। इन सभी का साझा उद्देश्य देश की समस्याओं के समाधान तलाशना, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले उद्यम खड़े करना और देशभर में सकारात्मक असर पैदा करना है।
वंदे भारतम की शुरुआत इस सोच के साथ की गई है कि प्रतिभा हर जगह मौजूद है, भले ही अवसर हर जगह न हों। यह पहल होनहार इनोवेटर्स को बेहतरीन मेंटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, पहचान और अवसरों से जोड़ने का काम करती है, ताकि उनके आइडिया को सार्थक उद्यमों में बदला जा सके। यह पहल श्री अदाणी की उस मजबूत सोच पर आधारित है कि जिस देश ने उन्हें सपने देखने, कुछ बनाने और आगे बढ़ने का अवसर दिया, उसे वापस देना जरूरी है और दूसरों के लिए भी ऐसे ही अवसरों के रास्ते तैयार किए जाने चाहिए।
पहले समूह के लॉन्च के मौके पर गौतम अदाणी ने कहा, “जब मैं इन इनोवेटर्स को देखता हूं, तो मुझे कल के भारत की संभावनाएँ दिखाई देती हैं। प्रतिभा की कोई शहर की सीमा नहीं होती और अवसरों की भी नहीं होनी चाहिए। आने वाले वर्षों में जब हम इस पहले समूह को पीछे मुड़कर देखेंगे, तो उम्मीद है कि इनमें हमें ऐसे फाउंडर्स और इनोवेटर्स दिखाई देंगे, जिन्होंने भारत को बदलने वाले उद्यम खड़े किए। यह उनकी शुरुआत है। और यह वंदे भारतम की भी पहली शुरुआत है।”
कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए चुना गया पहला समूह वंदे भारतम इमर्सिव वीक में हिस्सा लेगा। इसमें मेंटरशिप सेशन, बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत तथा कई चरणों में मूल्यांकन शामिल होगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को होने वाले वंदे भारतम ग्रैंड फिनाले के साथ पूरा होगा। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें वंदे भारतम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
वंदे भारतम को केवल एक प्रतियोगिता के तौर पर नहीं बनाया गया है। इसका दीर्घकालिक उद्देश्य एक ऐसा राष्ट्रीय मंच तैयार करना है, जो आइडिया को शुरुआती स्तर पर पहचान सके और भारत के पारंपरिक उद्यमिता केंद्रों से बाहर के इनोवेटर्स को ऐसे लोगों और संस्थानों से जोड़ सके, जो उनकी आगे की यात्रा को तेज करने में मदद कर सकें।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
