Cheapest gold country for Indians : भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी खरीदना भी आम लोगों के बजट पर भारी पड़ने लगा है। शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक, हर मोर्चे पर महंगी होती कीमती धातुओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

30 जनवरी 2026 को देश में चांदी का भाव करीब 3 लाख 95 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए करीब 1 लाख 70 हजार रुपये और 22 कैरेट सोना 1 लाख 56 हजार रुपये के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि बीते दिनों कीमतों में हल्की राहत जरूर देखने को मिली है, लेकिन बाजार की मौजूदा स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

क्यों महंगा है भारत में सोना ?

भारत में सोने की कीमतें ऊंची रहने के पीछे कई वजहें हैं। इनमें आयात शुल्क, टैक्स, रुपये की कमजोरी और घरेलू मांग प्रमुख कारण हैं। वर्ष 2025 में वैश्विक बाजार में गोल्ड की कीमतों में आई तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे देश अब भी हैं जहां टैक्स पॉलिसी, मुद्रा मूल्य और बाजार संरचना के कारण सोना भारत की तुलना में काफी सस्ता मिल रहा है।

इन देशों में अब भी सस्ता है सोना :


1. अमेरिका : सबसे सस्ता गोल्ड मार्केट

सस्ते सोने वाले देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर है।

  • 30 जनवरी 2026 को अमेरिका में
  • 24 कैरेट सोना: लगभग 15,905 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: करीब 15,078 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: लगभग 12,317 रुपये प्रति ग्राम

यह कीमतें भारत की तुलना में काफी कम हैं।

कस्टम नियम: यदि कोई भारतीय पुरुष या महिला अमेरिका में 6 महीने या उससे अधिक समय से रह रहा है, तो

  • पुरुष: 20 ग्राम तक सोना
  • महिला: 40 ग्राम तक सोना

बिना कस्टम ड्यूटी के भारत ला सकते हैं।

2. ऑस्ट्रेलिया : बड़ा उत्पादक, कम दाम

दुनिया के प्रमुख सोना उत्पादक देशों में शामिल ऑस्ट्रेलिया भी सस्ते गोल्ड के लिए जाना जाता है।

  • यहां 24 कैरेट सोना लगभग 15,000 रुपये प्रति ग्राम के आसपास मिलता है।
  • 22 और 18 कैरेट सोना इससे भी सस्ता है।
  • ऑस्ट्रेलिया से भारत सोना लाने पर भी वही कस्टम नियम लागू होते हैं, जो अमेरिका के लिए निर्धारित हैं।


3. सिंगापुर: एशिया का गोल्ड हब

एशिया में सस्ते सोने के बाजार के रूप में सिंगापुर की पहचान है।

  • 24 कैरेट सोना: करीब 14,300 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: लगभग 12,845 रुपये प्रति ग्राम

कम टैक्स और मजबूत गोल्ड ट्रेडिंग सिस्टम के कारण सिंगापुर निवेशकों की पसंद बना हुआ है। यदि कोई भारतीय एक साल या उससे अधिक समय से सिंगापुर में रह रहा है, तो तय सीमा तक सोना बिना कस्टम ड्यूटी भारत ला सकता है।

अन्य देश जहां मिलता है सस्ता सोना :

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के अलावा इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, दुबई, भूटान, मलावी और कोलंबिया जैसे देशों में भी सोना भारत की तुलना में सस्ता मिल सकता है। दुबई को ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ कहा जाता है, जहां टैक्स पॉलिसी अनुकूल है और शुद्ध सोना आसानी से उपलब्ध होता है। हालांकि तय सीमा से अधिक सोना भारत लाने पर कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य होता है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story