Zepto food delivery startup IPO : भारतीय फूड डिलीवरी सेक्टर में अब सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में भी जोमैटो और स्विगी को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। इसका कारण है तेजी से उभरती स्टार्टअप कंपनी Zepto, जो अपने IPO के जरिए निवेशकों के सामने आने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, Zepto 26 दिसंबर को सेबी के पास अपने निर्गम संबंधी मसौदा प्रस्ताव (DRHP) दाखिल करेगी।

Zepto, जो किराना और रोजमर्रा की जरूरत के सामान को 10 मिनट के भीतर ग्राहकों तक पहुंचाने के मॉडल के लिए जाना जाता है, ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बड़े शहरों में तेजी से विस्तार किया है। कंपनी का मौजूदा मूल्यांकन 7 अरब अमेरिकी डॉलर है और अपने गठन से अब तक 1.8 अरब डॉलर (करीब 16,000 करोड़ रुपये) जुटा चुकी है। इसके संस्थापक आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा हैं, जिन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई अधूरी छोड़कर इस कंपनी की स्थापना की।

IPO के माध्यम से Zepto अपने क्षेत्र के पहले से सूचीबद्ध प्रतिद्वंद्वियों जोमैटो और स्विगी की कतार में शामिल हो जाएगी। IPO के साइज के बारे में सूत्रों ने अनुमान लगाया है कि यह 11,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकता है। Zepto ने IPO के लिए गोपनीय मार्ग (Confidential Filing) चुना है, जो कंपनी को सेबी के साथ प्रारंभिक चर्चा और सुझाव लेने की सुविधा देता है, बिना दस्तावेजों को सार्वजनिक किए।

Zepto के इस कदम से न केवल फूड डिलीवरी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि शेयर बाजार में भी निवेशकों के लिए नए अवसर खुलेंगे। कंपनी का यह IPO भारतीय स्टार्टअप्स के लिए महत्वाकांक्षी और निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि यह बाजार में यूनिकॉर्न कंपनियों की लिस्टिंग के नए आयाम स्थापित करेगा।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story