अदाणी पोर्ट्स को अर्जेंटीना में LNG प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला
अदाणी पोर्ट्स ने अर्जेंटीना के पहले एलएनजी एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 साल का मरीन सर्विसेस कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर दक्षिण अमेरिका में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है।

अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) मेरीडियन ग्रुप के साथ मिलकर अर्जेंटीना के सदर्न एनर्जी एफएलएनजी प्रोजेक्ट के लिए टगबोट और ऑफशोर लॉजिस्टिक्स जैसी समुद्री सेवाएं प्रदान करेगा।
भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone Limited (APSEZ) ने अर्जेंटीना के पहले लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 वर्ष की अवधि का मरीन सर्विसेस कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में अपनी उपस्थिति को औपचारिक रूप से विस्तार देते हुए अपने इंटरनेशनल मरीन सर्विसेस नेटवर्क को और सशक्त किया है।
यह कॉन्ट्रैक्ट एपीएसईज़ेड की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी अदाणी हार्बर इंटरनेशनल एफज़ेडसीओ को अर्जेंटीना की मेरीडियन ग्रुप के साथ गठित कंसोर्टियम के माध्यम से प्रदान किया गया है। यह चयन सदर्न एनर्जी एस.ए. (एसईएसए) द्वारा आयोजित वैश्विक प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया के बाद किया गया। इस परियोजना में Adani Group की इस प्रमुख इकाई की भागीदारी ने इंटरनेशनल एनर्जी लॉजिस्टिक्स वैल्यू चेन में इसकी भूमिका को और मजबूत किया है।
समझौते के अनुसार कंसोर्टियम एलएनजी कैरियर्स के लिए टगबोट ऑपरेशंस, ऑफशोर लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई सपोर्ट तथा क्रू ट्रांसफर सेवाओं सहित एंड-टू-एंड मरीन सर्विसेस प्रदान करेगा। इसके लिए चार हाई-स्पेसिफिकेशन टगबोट्स, एक एंकर हैंडलिंग टग सप्लाई वेसल और एक क्रू बोट का उपयोग किया जाएगा।
एपीएसईज़ेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, “यह प्रोजेक्ट दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समर्थन देने की हमारी बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। 12 देशों में फैले मरीन ऑपरेशंस और पोर्ट्स, एलएनजी टर्मिनल, राष्ट्रीय तेल कंपनियों, रिफाइनरी और ऑफशोर सुविधाओं को समर्थन देने वाले हमारे बढ़ते मरीन एसेट्स के साथ हम जटिल समुद्री परिचालन में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। मजबूत स्थानीय साझेदारियों के साथ मिलकर हम ऐसे भरोसेमंद समुद्री इकोसिस्टम विकसित कर रहे हैं, जो नए ऊर्जा व्यापार मार्गों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लंबी अवधि की सप्लाई स्थिरता को मजबूत बनाते हैं।”
अर्जेंटीना, जो तेजी से एक प्रमुख एलएनजी सप्लायर के रूप में उभर रहा है, ने वर्ष 2027 से भारत को प्रतिवर्ष 1 करोड़ टन तक एलएनजी निर्यात के समझौते किए हैं। ऐसे में Southern Energy S.A. का सदर्न एनर्जी एफएलएनजी प्रोजेक्ट वैश्विक मांग केंद्रों को इस बढ़ती आपूर्ति क्षमता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस प्रोजेक्ट का विकास Meridian Group और Pan American Energy के संयुक्त उपक्रम गोलार एलएनजी द्वारा किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट अर्जेंटीना के रियो नेग्रो प्रांत स्थित सैन माटियास गल्फ में स्थापित किया जाएगा, जहां फ्लोटिंग लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एफएलएनजी) पोत ‘हिली एपिसेयो’ पर जनरल सैन मार्टिन पाइपलाइन से प्राप्त गैस को लिक्विफाई किया जाएगा। इसका व्यावसायिक संचालन सितंबर 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।
पहले चरण में इस परियोजना से प्रतिवर्ष 24.5 लाख टन एलएनजी उत्पादन का अनुमान है, जो लगभग 28 कार्गो के बराबर होगा। यह परियोजना अर्जेंटीना का पहला परिचालन एलएनजी एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट बनेगा।
इस कॉन्ट्रैक्ट का निष्पादन मेरीडियन ट्रांसपोर्टेस मारीटिमोस एस.ए. के माध्यम से किया जाएगा, जो अदाणी हार्बर इंटरनेशनल एफज़ेडसीओ और मेरीडियन ग्रुप के बीच 51:49 अनुपात वाला संयुक्त उपक्रम है।
APSEZ के बारे में जानकारी
वैश्विक स्तर पर विविधीकृत अदाणी समूह का हिस्सा Adani Ports and Special Economic Zone Limited (APSEZ) एक अग्रणी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है, जो कार्गो ओरिजिनेशन से लेकर पोर्ट हैंडलिंग, रेल परिवहन, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और सड़क परिवहन के जरिए अंतिम डिलीवरी तक एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करता है।
कंपनी भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी तटों पर स्थित 15 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का संचालन करती है। इसके पास 136 जहाजों का विविधीकृत मरीन बेड़ा, 12 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, 31 लाख वर्गफुट वेयरहाउसिंग क्षमता और 25,000 से अधिक ट्रकों का नेटवर्क है। यह ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, इज़राइल और तंजानिया में चार अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स का भी संचालन करती है।
वर्तमान में कंपनी की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता 65.3 करोड़ टन है, जो भारत के कुल पोर्ट कार्गो वॉल्यूम का लगभग 27 प्रतिशत है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक 100 करोड़ टन कार्गो थ्रूपुट का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वर्ष 2025 के एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में APSEZ को वैश्विक परिवहन और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शीर्ष 5% में स्थान मिला तथा यह 95वें परसेंटाइल में शामिल रही। इसके पाँच पोर्ट्स को वर्ल्ड बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स 2024 में स्थान प्राप्त हुआ है।
मजबूत क्षमता, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई आधारित ऑप्टिमाइजेशन के साथ APSEZ वैश्विक व्यापार को अधिक कुशल और निर्बाध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
