भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर को निखारने और पेशेवर प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलने जा रहा है। मेकअप ब्रांड फॉरएवर52 ने जानी-मानी भारतीय मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल के साथ साझेदारी करते हुए देशभर के मेकअप टैलेंट के लिए एक विशेष कॉन्टेस्ट शुरू किया है। एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के इस कॉन्टेस्ट के विजेता को दुबई जाने, अंतर्राष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट से प्रशिक्षण लेने और भूमिका बहल से मेकअप की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।

पुणे में नवंबर 2026 में शुरू किए गए इस कॉन्टेस्ट का उद्देश्य मेकअप के शौक को पेशे में बदलने की तैयारी कर रहे नए कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सीखने और अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने का अवसर देना है। एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर कॉन्टेस्ट में देशभर के मेकअप आर्टिस्ट, मेकअप स्टूडेंट्स, शुरुआती कलाकार और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के कम से कम एक उत्पाद का इस्तेमाल करके अपना मौलिक मेकअप लुक तैयार करना होगा। इसके साथ ही उन्हें मेकअप से जुड़ी एक पेशेवर टिप भी साझा करनी होगी। प्राप्त प्रविष्टियों में से चार सेमी-फाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जिनमें से एक ग्रैंड विनर का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के ग्रैंड विनर को भूमिका बहल और फॉरएवर52 के साथ दुबई में तीन दिन बिताने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें पेशेवर मेकअप प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। वहीं, अन्य तीन सेमी-फाइनलिस्ट को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 सीरीज की वैनिटी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें दिल्ली स्थित भूमिका बहल एकेडमी में एक दिन प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा।

इस पहल के जरिए छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक के उन कलाकारों को अवसर देने का प्रयास किया गया है, जो मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। प्रतियोगिता प्रतिभागियों को अपनी कला और तकनीकी कौशल प्रदर्शित करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करने का अवसर देगी।

मेकअप क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए फॉरएवर52 इससे पहले भी कई पहल कर चुका है। ब्रांड ने केबीकेबी के माध्यम से 500 मेकअप आर्टिस्ट्स को मेकअप वैनिटी भेंट की थीं और 100 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए थे। इसके अलावा पांच महिलाओं को मुंबई में एक विशेष शूट के लिए चुना गया था।

केबीकेबी 3 के तहत तीन विजेताओं को 5 लाख रुपए की नकद राशि प्रदान की गई थी। वहीं, फाइनलिस्ट्स को अपनी मेकअप कला को और बेहतर बनाने तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण हासिल करने के लिए दुबई जाने का अवसर मिला था।

भूमिका बहल के साथ एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर भी इसी पहल का हिस्सा है। इस टूर के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय फैशन मंच पर पेशेवर मेकअप का प्रशिक्षण दिया गया। टूर के दौरान भूमिका बहल ने फैशन फैक्टर में बैकस्टेज मेकअप मास्टरक्लास आयोजित की और पेशेवर मेकअप तकनीकों पर केंद्रित एकेडमिक आर्टिस्ट लैब में भी हिस्सा लिया।

एकेडमिक बाय फॉरएवर52 की शुरुआत मेकअप की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों, शुरुआती दौर के कलाकारों और इस क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए की गई है। यह मंच उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ सीखने, अभ्यास करने और अपने कौशल को बेहतर बनाने के अवसर प्रदान करता है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 25 दिसंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण और प्रतियोगिता के नियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर @academicbyforever52 देख सकते हैं।

Next Story