शराब संग इस्तेमाल होने वाला ऐसा चखना जिसने सालाना किया 6 लाख करोड़ का राजस्व अर्जित ; जाने विस्तार से
भारत में पीनट बटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहरीकरण, पश्चिमी जीवनशैली और ई-कॉमर्स वितरण के कारण इसका मार्केट 6 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है। क्रंची पीनट बटर की लोकप्रियता और स्वास्थ्य लाभ इसे उपभोक्ताओं में सबसे पसंदीदा बनाते हैं।

healthy snacks trend India : भारत में पीनट बटर का इस्तेमाल अब सिर्फ स्नैक्स के रूप में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और पोषण के लिए भी तेजी से बढ़ रहा है। शहरीकरण, बदलती जीवनशैली और पश्चिमी आहार की लोकप्रियता ने इस उत्पाद की मांग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। वहीं, ई-कॉमर्स और खुदरा वितरण नेटवर्क की व्यापकता ने इसे छोटे से छोटे गाँव तक पहुँचाया है, जिससे यह अब हर स्तर के उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो गया है।
साल 2024 तक भारतीय पीनट बटर मार्केट का आकार लगभग 7.45 बिलियन डॉलर यानी करीब 6 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच चुका था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बाजार वित्तवर्ष 2025 से 2032 तक लगभग 11.21% की सालाना वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने की संभावना है। इसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं में प्रोटीन युक्त, कम वसा और प्राकृतिक उत्पादों के प्रति बढ़ती प्राथमिकता है।
शराब के साथ चखने के रूप में पीनट बटर की लोकप्रियता भी बाजार विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, कुरकुरे और क्रंची पीनट बटर का सेगमेंट उपभोक्ताओं के बीच सबसे पसंदीदा बन गया है। स्वास्थ्य लाभों की दृष्टि से क्रंची पीनट बटर क्रीमी वेरिएंट की तुलना में कम संतृप्त वसा और अधिक फाइबर प्रदान करता है, जो इसे और भी आकर्षक विकल्प बनाता है।
राजस्व वृद्धि की दृष्टि से भी यह उत्पाद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। 2021 में क्रंची सेगमेंट ने भारतीय पीनट बटर मार्केट के राजस्व में 45% से अधिक की हिस्सेदारी हासिल की। उपभोक्ताओं में इसकी लोकप्रियता और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी ने इसे उच्च मांग वाला उत्पाद बना दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में पीनट बटर का बाजार और विस्तार करेगा, और यह भारतीय स्नैक व हेल्थ सेक्टर में एक अहम भूमिका निभाएगा।
- bharat me peanut butter marketindia me peanut butter ka business6 lakh crore peanut butter industryindian peanut butter demandpeanut butter snacks with alcoholshaharikaran aur western lifestyle peanut buttere-commerce peanut butter indiacrunchy peanut butter popularitylow fat high protein snacks Indiapeanut butter revenue growthalcoholic drinks snacks Indiaindian peanut butter market sizehealthy snacks trend Indiapeanut butter consumption trendsprotein rich peanut butter IndiaPratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
