अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सवाई माधोपुर जिले में विधानसभा वार योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “बारह साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत 21 जून को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 6 बजे सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे, जिनमें पार्टी पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

जिला संयोजक मुरली गौतम ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशन में यह आयोजन किया जा रहा है। सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम महाराणा प्रताप कॉलोनी पार्क, बजरिया में आयोजित होगा, जबकि खंडार विधानसभा क्षेत्र में शिवाड़, गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में उघाड़मल बालाजी मिर्जापुर तथा बामनवास विधानसभा क्षेत्र में गुप्तेश्वर मंदिर, बौंली में योग कार्यक्रम संपन्न होंगे।

कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए युवा मोर्चा ने विधानसभा स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति भी की है। सवाई माधोपुर विधानसभा के लिए अजय बसवाल, गंगापुर सिटी के लिए सीताराम गुर्जर, खंडार के लिए मौजीराम खींची तथा बामनवास के लिए केशव राजोरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा युवा मोर्चा के अनुसार सभी कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6 बजे प्रारंभ होंगे और इनमें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य सहभागिता करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से जनसंपर्क अभियान को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story