बिहार में आनेवाले चुनाव को लेकर हर पार्टी ने अपनी अपनी तरफ से जनता को खुश करने हेतु नए नए योजनाए चला रहे है। साथी ही एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी २६ सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की , "जब बिहार में लालटेन का राज था तब बिहार में भ्रष्टाचार हुआ था। " उन्होंने इस दौरान 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत बिहार के महिलाओंके लिए बड़ी सौगात दी। इसमें महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए ।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''नवरात्रि के इन पावन दिनों में आज मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप सबका आशीर्वाद, हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।''


उन्होंने आगे कहा की, " आज से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' शुरू कर दी है। इस योजना से कुल अब तक ७५ लाख बहने जुडी है। अभी एक साथ इन सभी 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपये भेजे गए हैं. जब यह प्रक्रिया चल रही थी, तब मैं सोच रहा था कि आज नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार की बहनों-बेटियों के लिए कितना बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार करती है, तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं और समाज में उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है। ''


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की चुनावी रैली में आरजेडी को कड़े शब्दों में घेरा। उन्होंने कहा कि जिस दौर में आरजेडी की सरकार थी, उस समय न तो घर सुरक्षित थे और न ही महिलाएं। सबसे ज्यादा अन्याय और अत्याचार का सामना भी महिलाओं को ही करना पड़ा। लेकिन, नीतीश कुमार के राज में बेटियां बिना डर के बाहर निकल सकती हैं।

मोदी ने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इससे महिलाओं की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव आया है, यह आज पूरी दुनिया देख रही है। साथ ही ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि गांव-गांव और कस्बों में अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में खून की कमी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story