Upendra Kushwaha son Deepak Prakash minister : बिहार के गांधी मैदान में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर स्टेज पर शपथ ली और सबको चौंका दिया। दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बने हैं, और उनकी यह एंट्री राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

दीपक प्रकाश आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं और इस बार बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में शामिल कई नए चेहरों में से एक हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्हें ही बताया गया था कि उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में दीपक प्रकाश ने कहा, "मीडिया को पता चलने से कुछ ही देर पहले मुझे भी पता चला कि मैं मंत्री बन रहा हूं।"

उनके पहनावे को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा, "कपड़ों से क्या होता है, मुझे समय दीजिए बेहतर काम करके दिखाऊंगा।" परिवारवाद और मंत्री बनने के कारणों पर पूछे जाने पर दीपक ने साफ किया, "उपेंद्र कुशवाहा का बेटा हूं, इसे नकार नहीं सकता। मुझे मंत्री क्यों बनाया गया ये पिता जी से पूछिए।"

राजनीतिक विशेषज्ञ बता रहे हैं कि दीपक प्रकाश फिलहाल विधायक नहीं हैं और उन्हें विधान परिषद में जगह दी जानी है। इस संबंध में यह तय किया जाना बाकी है कि जेडीयू या बीजेपी के कोटे से उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा।

इस शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ली। उनके साथ 26 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की, जिसमें तीन महिला मंत्री भी शामिल थीं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई एनडीए नेता उपस्थित रहे।

इस बार की कैबिनेट में कई पुराने मंत्री शामिल नहीं हैं। रत्नेश सदा, जयंत राज कुशवाहा, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, संतोष सिंह, जीवेश कुमार, केदार गुप्ता और अन्य कई नामी नेता इस बार मंत्रिमंडल से बाहर रहे। इस परिवर्तन ने बिहार के राजनीतिक समीकरणों और नए चेहरों की भूमिका को और स्पष्ट किया है। दीपक प्रकाश की स्टाइलिश और बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने की कहानी बिहार की राजनीति में नया अध्याय जोड़ती है और यह दर्शाती है कि नए और युवा चेहरों को भी राज्य सरकार में अहम भूमिका मिल रही है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story