Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव का माहौल छाया हुआ है। हर पक्ष अपनी अपनी सीटों के लिए माथापच्ची करते हुए नजर आ रहे है। इस वजह से गठबंधन में फ़ाइनल फार्मूला तैयार होने में ज्यादा से ज्यादा वक्त जाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में ही मुकेश साहनी के विकसनशील इंसान पार्टी ( VIP ) की एक सोशल मिडिया पोस्ट सियासी गलियारों में सनसनीखेज चर्चा का विषय बानी हुई नजर आ रही है। जिस पोस्ट में साहनी ने महागठबंधन से अलग होने के संकेत मिल रहे है। आइए जानते है क्या है वो पोस्ट जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है।


विकसनशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश साहनी ने सोशल मिडिया के X (पुराना ट्विटर ) के माध्यमसे एक टिपणी की है। उसमे उन्होंने कहा है की , " १४ नवम्बर को बिहार में होने वाले चुनाव में हम ऐसी सरकार बांयेंगे जिसमे हर इंसान और हर वर्ग को उसका हक़ तो मिलेगा ही साथ ही उसे आपने सम्मान भी मिलेगा।" इस पोस्ट में उन्होंने यह नहीं कहा है की यह महागठबंधन का सरकारगा। इस वजह से यह राजनितिक नया मोड़ है ऐसा दिख रह है। जिस कारण राजनीती में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब वे गठबंधन में 30 सीटों और DCM पद की मांग कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या सहनी महागठबंधन पर दबाव बना रहे हैं या फिर अलग राह अपनाने का संकेत दे रहे हैं।





सूत्रों के मुताबिक, इस पोस्ट को बहुत दूर तक खींचकर देखने की जरूरत नहीं है। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि VIP प्रमुख महागठबंधन से अलग होने की योजना नहीं बना रहे, लेकिन सीटों और पद की उनकी मांग को लेकर वह काफी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। फिलहाल 30 सीटों और DCM पद पर उनकी दावेदारी से गठबंधन के नेताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि कुछ दिन पहले ही मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत में महागठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था कि सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और एनडीए को सत्ता से बाहर करेंगे। लेकिन अब उनकी हालिया पोस्ट और लगातार जारी सीट मांग से यह साफ दिख रहा है कि गठबंधन के भीतर सब कुछ उतना सहज नहीं है जितना बाहर से नजर आता है।

बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 सीटों पर वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। ऐसे में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर जारी यह तनातनी आने वाले दिनों में बड़ा सियासी मोड़ ले सकती है।




Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story