मिथिलांचल में चुनावी मुकाबला गरम; वादों और हकीकत की जंग जारी
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मधुबनी सियासी रणभूमि बनी हुई है — एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर। मतदाता इस बार वादों से नहीं, हकीकत की कसौटी पर नेताओं को तौल रहे हैं — सवाल है, क्या सिर्फ मुफ्त राशन और 10 हजार की मदद से बिहार बदलेगा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का तापमान बढ़ चुका है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ नेताओं या नारों की नहीं, बल्कि जनता की सोच की है। मिथिलांचल की हृदयस्थली मधुबनी में इस बार मतदाता पहले से कहीं ज्यादा सजग दिखाई दे रहे हैं। यहां लोग सिर्फ भाषण नहीं सुन रहे, बल्कि यह भी परख रहे हैं कि वादों की चकाचौंध के पीछे कितनी सच्चाई है।
सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ने अपने चुनावी पिटारे खोल दिए हैं। कोई मुफ्त राशन और 10 हजार की मदद की बात कर रहा है, तो कोई रोज़गार और विकास के सपने दिखा रहा है। लेकिन मतदाताओं का मूड साफ है, अब रेवड़ी नहीं, रोज़गार और स्थायी विकास चाहिए।
बनीपट्टी में एक चाय की दुकान पर बैठे युवा धीरेंद्र ठाकुर सवाल उठाते हैं, “क्या मुफ्त राशन और 10 हजार रुपये से बिहार का विकास होगा?” वहीं, सुमन पटेल जैसे मतदाता मानते हैं कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देना गलत नहीं है, पर यह तभी सार्थक होगा जब इससे आत्मनिर्भरता बढ़े, सिर्फ राहत नहीं मिले।
गांवों और कस्बों में इस बार चर्चा सिर्फ जातीय समीकरणों की नहीं, बल्कि ‘रेवड़ी राजनीति बनाम व्यवहारिक विकास’ की हो रही है। एक बुजुर्ग मतदाता कहते हैं , “अब वोट भावनाओं से नहीं, अनुभव से देंगे।” वहीं, चाट ठेले पर बैठे कुछ युवक हंसते हुए कहते हैं “एनडीए और महागठबंधन में अब मुकाबला 19-20 का है।”
शराबबंदी पर भी लोगों के सुर बदले हुए हैं। एक युवक ने तंज कसा, “शराबबंदी अब कानून में है, ज़मीन पर नहीं। गांवों में तो होम डिलीवरी तक चालू है।” मतदाताओं का कहना है कि यह नीति अब भ्रष्टाचार और अवैध कमाई का जरिया बन गई है।
मधुबनी के युवाओं की राय इस बार साफ है , बिहार को आगे बढ़ाना है तो जाति और धर्म से ऊपर उठकर सोचना होगा। मिथिलांचल की यह सोच इस चुनाव को एक नया मोड़ दे सकती है। यहां जनता अब सिर्फ वादे नहीं, हकीकत की कसौटी पर नेताओं की परीक्षा लेने को तैयार है।
- बिहार चुनावBihar Election 2025Bihar Vidhan Sabha ChunavBIHAR NEWSBihar Asembly Election 2025राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टीहरियाणा विधानसभा चुनावBJPRahul GandhiEciBreaking NewsPratahkal NewsINDIACONGRESSदिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंसकांग्रेस सांसदहरियाणा न्यूजHaryana NewsHaryana Elections NewsHaryana इलेक्शन न्यूजHaryana Electionनायब सैनीप्रातःकाल न्यूज़Pratahkal DailyMumbaiMaharashtraमहाराष्ट्रBihar Assembly Election 2025Bihar ElectionBihar Election NewsElection NewsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election NewsBiharबिहारबिहार विधनसभा चुनाववोट चोरीVote Chori

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
