नालंदा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री बिहारशरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचकर करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक दही प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही डेयरी परिसर में एक नए पेट्रोल पंप की आधारशिला भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जीविका दीदियों से मुलाकात भी शामिल है। इस दौरान उन्हें श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सुधा डेयरी परिसर, हेलीपैड स्थल तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को समय पर तथा बेहतर तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह का बाइट भी निर्धारित है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story