‘वोट चोरी’ का तलूक ब्राजील की मॉडल से; राहुलने किया सनसनीखेज खुलासा
बिहार चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर इस्तेमाल की गई, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित धांधली के मुद्दे पर एक बार फिर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। बुधवार, 5 नवंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी हुई है और वोट चोरी के स्पष्ट सबूत उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उन्हें वोटर लिस्ट में एक ब्राजील की मॉडल की तस्वीर मिली, जिसे अलग-अलग नामों से कई बार दर्ज किया गया था। राहुल गांधी का कहना है कि उसी तस्वीर का इस्तेमाल 10 से ज्यादा बूथों पर हुआ और उस ‘महिला’ के नाम से कुल 22 बार मतदान किया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि लोकतंत्र की नींव पर चोट है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर चुनाव आयोग कैसे ऐसी लापरवाही या जानबूझकर की गई गड़बड़ी को नजरअंदाज कर सकता है। उनके मुताबिक, करीब 25 लाख वोट चोरी हुए हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर पाए गए और करीब 93 हजार वोटर गलत पते पर दर्ज थे। राहुल ने कहा कि एक ही नाम दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर 223 बार दर्ज पाया गया, जो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में राहुल गांधी ने गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए कहा कि वे सत्य और न्याय के मार्ग के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस को सैकड़ों शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। राहुल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ चुनावी हेराफेरी का नहीं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि “मैं देश के जेन Z युवाओं से कहना चाहता हूं, यह आपके लोकतंत्र और आपके वोट की कीमत का सवाल है।”
𝐖𝐡𝐚𝐭 𝐢𝐬 𝐚 𝐁𝐫𝐚𝐳𝐢𝐥𝐢𝐚𝐧 𝐰𝐨𝐦𝐚𝐧 𝐝𝐨𝐢𝐧𝐠 𝐨𝐧 𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚'𝐬 𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 𝐥𝐢𝐬𝐭?
— Congress (@INCIndia) November 5, 2025
❓ Who is this lady?
❓ How old is she?
❓ Where is she from?
She voted 22 times in Haryana, across 10 different booths in the state, using multiple names: Seema,… pic.twitter.com/3VHdBDLc14
राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के एक बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “हम सरकार बनाने जा रहे हैं, हमारे पास सारी व्यवस्था है।” राहुल का कहना था कि यह बयान चुनावी प्रक्रिया पर शक और गहराता है। उन्होंने चुनाव आयोग से जवाब मांगा कि जब इतने गंभीर सबूत सामने हैं, तो कार्रवाई कब होगी।
कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह तस्वीर भी दिखाई, जिसमें कथित रूप से एक ही महिला की फोटो अलग-अलग नामों के साथ वोटर लिस्ट में दर्ज थी। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ तकनीकी चूक नहीं बल्कि लोकतंत्र के मूल अधिकारों से खिलवाड़ है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी ताकि देश में पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव की गारंटी सुनिश्चित हो सके।
- Rahul GandhiBreaking NewsPratahkal NewsINDIACONGRESSदिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंसकांग्रेस सांसदराहुल गांधीहरियाणा विधानसभा चुनावहरियाणा न्यूजHaryana NewsHaryana Elections NewsHaryana इलेक्शन न्यूजHaryana Electionनायब सैनीप्रातःकाल न्यूज़Pratahkal DailyMumbaiMaharashtraमहाराष्ट्रBihar Vidhan Sabha ChunavBihar Assembly Election 2025Bihar Election 2025BIHAR NEWSबिहार चुनावBihar ElectionBihar Election NewsElection NewsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election NewsBiharबिहारबिहार विधनसभा चुनाववोट चोरीVote Chori

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
