कांग्रेस नेता राहुल गांधीने फिर से एक बार चुनाव आयोग और BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने १८ सितम्बर को एक प्रेस कॉन्फरन्स हुई उसमे उन्होंने कहा की "मैं वोट चोरी पर जो कुछ भी कह रहा हूं, बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं. उन्होंने आगे कहा मेरे पास वोट चोरी के पुख्ता सबूत भी है। इस वोटरलिस्ट में कई लोगोंके नाम काट दिए गए है। राहुल ने आगे कहा, "यह तो बस शुरुआत है, असली धमाका अभी बाकी है. उन्होंने इसे युवाओं को यह दिखाने का एक अहम पड़ाव बताया कि चुनावों में किस तरह गड़बड़ी और धांधली की जा रही है." आईये जानते है राहुल गांधीने क्या कहा।


राहुल गांधी ने क्या कहा ?


उन्होंने कहा की, कर्नाटक में एक अलंद नाम का एक निर्वाचन क्षेत्र है। वहाँ पर ६०१८ वोटों को हटाने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने की सुनियोजित साजिश रची गई। उन्होंने बताया कि कुल 6018 फर्जी आवेदन दाखिल किए गए, जबकि असल में मतदाताओं ने ऐसे कोई आवेदन दिए ही नहीं थे. राहुल के मुताबिक, सॉफ़्टवेयर के ज़रिए ऑटोमैटिक तरीके से ये आवेदन अपलोड किए गए और मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया। इस प्रक्रिया में बूथ लेवल अधिकारी ने तब ध्यान दिलाया जब उसके अपने चाचा का नाम वोटर लिस्ट से गायब पाया गया।


इस बिच राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कुछ गंभीर आरोप लगाए है। इस बार उन्होंने कहा की मुख्य चुनाव आयोग यह इस वोट चोरी के मामले में वोट चोरोंकी रक्षा कर रहे है। ये आयोग उन लोगोंको जो भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करनेवालों को बचा रहे है। जब छोटी गलती होती है तो वो पकड़ी नहीं जाती लेकिन यह तो लोकतंत्र का अपमान है।




Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story