नीतीश का बड़ा ऐलान; युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों की होगी बौछार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य घोषित किया। सरकार ने सभी रिक्तियों की समीक्षा, भर्ती कैलेंडर और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रियाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना शुरू की है।

youth employment scheme Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में सरकारी नौकरियों और रोजगार के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी लक्ष्य का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों (2025-30) में सरकार 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020 से 2025 के बीच 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जा चुका है और इस प्रक्रिया को और व्यापक बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि नई सरकार के गठन के बाद सभी विभागों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी प्रशासी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस मुख्यालय और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 31 दिसंबर 2025 तक सभी रिक्त पदों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराएं। सामान्य प्रशासन विभाग इन अधियाचनाओं की समीक्षा कर उन्हें तुरंत संबंधित नियुक्ति आयोगों को भेजेगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई देरी न हो।
नीतीश कुमार ने कहा कि सभी नियुक्ति आयोग और चयन एजेंसियां जनवरी 2026 तक पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी करेंगी, जिसमें विज्ञापन की तिथि, परीक्षा आयोजन की संभावित अवधि और अंतिम परिणाम जारी करने की तिथि स्पष्ट रूप से दर्शाई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में विज्ञापन जारी होने से लेकर अंतिम परीक्षाफल घोषित होने तक अधिकतम एक वर्ष का समय ही लगना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी नियुक्ति आयोगों और चयन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी अनियमितता के मामले में दोषियों को चिन्हित कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दंडित किया जाए। इसके अलावा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षाएं समय पर और सुचारू रूप से आयोजित हो सकें।
नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकारी नौकरियों और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने, सभी परीक्षाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से कराने तथा युवाओं को दक्ष और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना और उन्हें पर्याप्त रोजगार प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- Pratahkal NewsPratahkal dailyIndiamaharashtraadministrationBihar Governmentemploymentgovernment jobsNitish Kumarrecruitmentyouthbihar 1 crore jobs plan 2025nitish kumar youth employment scheme BiharBihar government job recruitment 2025-30Bihar sarkari naukri updateBihar youth job initiative 2025nitish kumar 1 crore employment targetBihar state job vacancy 2025Bihar recruitment calendar 2026Bihar CBT exam centers expansionBihar transparent recruitment processBihar government youth empowermentBihar jobs news nitish kumarBihar employment program announcementBihar administrative vacancies updateBihar government employment plan 2025-30

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
