नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव में दो समुदायों के बीच चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को आषाढ़ी पूजा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उस समय समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शुक्रवार को एक बार फिर तनाव भड़क गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story