बिहार की खुली हवा में दिखा माउंट एवेरेस्ट ; सुन्दर दृश्य देख लोग हुए भावुक
माउंट एवेरेस्ट को आखिर बार 2020 में लॉकडाउन के समय, बिहार के सीतामढ़ी जिले से देखा गया था। इस बार जयनगर के घर की छतों से इसका दुर्लभ दृश्य लोगों को चौंका रहा है।

माउंट एवेरेस्ट
बिहार: माउंट एवेरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पहाड़ है। इसका दुर्लभ दृश्य पाने के लिए लोग अक्सर हिमाचल प्रदेश और नेपाल जैसी पहाड़ी जगहों पर जाते हैं। माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई सबसे कठिन चढ़ाइयों में से एक है। इस पहाड़ की चढ़ाई अब तक दस हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने की है। माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई तक पहुँच पाना अपने आप में ही गर्व की बात है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ( ट्विटर ) पर एक चौंकाने वाला पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में यूजर @/Satyamraj_in ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भव्य हिमालय।"
View of the majestic Himalayas as seen from Jainagar, Madhubani, Bihar. pic.twitter.com/nEeor4khbR
— Satyam Raj (@Satyamraj_in) October 7, 2025
माउंट एवेरेस्ट एक ऐसा पहाड़ है जो हर साल 4 मिलीमीटर से बढ़ता है। ये भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के बीच चल रहे टकराव के कारण संभव है। यह पर्वत 60 मिलियन वर्ष से अधिक पुराना है, जो कि अत्यधिक भूवैज्ञानिक गतिविधि का परिणाम है। इसे नेपाल में 'सागरमाथा' के नाम से जानते हैं, जिसका मतलब होता है "आकाश का सिर", तिब्बत में 'चोमोलुंगमा' जिसका अर्थ है "पवित्र माता" या "देवी माँ"।
- माउंट एवेरेस्टबिहारजयनगरमधुबनीMount Everest HeightMount everest newsBihar-Nepal borderनेपाल newsMount everest kahan haiHimalaya parvat kahan haiMount Everest ki unchayiJaynagar me himalaya kahan haiBihar Mount Everest viewLockdownSitamadhiIndiaChinaTibbetNepalहिमाचल प्रदेशPratahkal newsMadhubani news

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
