मुजफ्फरपुर में मोदी का तंज ; “RJD को बिहार की बिजली से दिक्कत है!”
बिहार चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर की रैली में RJD पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘जंगलराज’ के दौर में बिहार में 35 से 40 हजार अपहरण की घटनाएं हुई थीं।

बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर की रैली में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘लालटेन युग’ वाले लोग बिहार को रोशनी नहीं दे सकते, क्योंकि जिनके शासन में अंधकार और अपराध का बोलबाला रहा, वे विकास की बात सिर्फ मंचों पर ही कर सकते हैं, जमीन पर नहीं।
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार की संस्कृति और गौरव का ज़िक्र करते हुए की। उन्होंने कहा कि “बिहार ने इतिहास में भारत को पहचान दिलाई है और अब जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं, तो विकसित बिहार के बिना यह सपना अधूरा रहेगा।” उन्होंने कहा कि NDA और भाजपा का लक्ष्य बिहार के हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
हालांकि, मोदी का लहजा जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे उनका निशाना विपक्ष पर और तीखा होता गया। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर ताज कस्ते हुए कहा, “जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का है, वो उद्योगों के लिए जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी बढ़ा पाएंगे क्या?” उनके इन बयानों पर भीड़ में जोरदार तालियां गूंज उठीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में 2001 के गोलू अपहरण कांड का भी जिक्र किया, जो उस दौर के “जंगलराज” का प्रतीक बन चुका था। उन्होंने कहा, “मुजफ्फरपुर के लोग उस दर्द को नहीं भूल सकते, जब एक मासूम बच्चे को दिनदहाड़े उठा लिया गया और फिर उसकी जान ले ली गई। ये वही दौर था जब कानून कट्टे के आगे झुक जाता था और आम आदमी डर के साए में जीता था।”
मोदी ने आगे कहा कि RJD और कांग्रेस के कुशासन में बिहार का सामाजिक संतुलन बिगड़ा, उद्योग ठप पड़े और गरीबों का हक छीना गया। “जहां करप्शन होता है, वहां न्याय नहीं मिलता। जहां परिवारवाद होता है, वहां जनता की आवाज़ दबा दी जाती है,” उन्होंने कहा।
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने बिहार के मतदाताओं से अपील की कि वे “जंगलराज और लालटेन युग” की वापसी न होने दें। उन्होंने कहा कि अब बिहार को रोशनी, उद्योग और सम्मान के रास्ते पर आगे बढ़ाना है और इसके लिए NDA की सरकार जरूरी है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
