आज (18 अक्टूबर) शनिवार को पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास होनेवाला बड़ा हादसा टला है। अमृतसर से सहरसा जानेवाली गरीब रथ एक्प्रेस में अचानक भयावह आग लगी। जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल मचा हुए दिखाई दिया। यह वारदात अंबाला से आधा किलोमीटर आगे और सरहिंद स्टेशन के पास घटी। ट्रेन के एक बोगी में धुआँ आता देख यात्रिओंने इसकी जानकारी तुरंत रेलवे कर्मियों को दी। चालक के सूझबुझ के कारण अगला होनेवाला बड़ा हादसा टला है। यह घटना सुबह करीब 7 . 30 की है। रेलवे अधिकारीयों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है। कोई घायल नहीं हुआ है। अब तक आग लगने की मुख्या वजह सामने नहीं आयी है। तकनिकी खराबी या शॉर्टसर्किट यह संभावित कारण हो सकता है, ऐसे बताया जा रहा है। तो आईये जानते है इस वारदात को विस्तार से।


शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, एक बोगी से धुआं उठता देखा गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



अधिकारियों के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और फिलहाल ट्रेन की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त कोच को अलग कर दिया गया है और उसकी जांच जारी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में घबराहट जरूर फैली, लेकिन रेलवे और दमकलकर्मियों की तत्परता ने स्थिति संभाल ली। भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जांच के बाद ट्रेन को जल्द ही अपने गंतव्य सहरसा के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे कर्मियों और फायर यूनिट की तेज़ कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।




Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story