Bihar Election 2025 : बिहार में बजे चुनावी बिगुल ; शाम ४ बजे होगा EC बड़ा एलान
Bihar Election 2025 : बिहार में एक बार फिर सियासी माहौल गरमाने वाला है. चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे 2025 विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.

Bihar Election 2025 : कुछ दिनों से बिहार में चुनावी रंग छाया हुआ नजर आ रहा है। हर पक्ष अपनी अपनी तरफ से चुनाव में जीते इसलिए अलग अलग योजनाए बनायी जा रहे है। इस चुनाव का बिगुल अब जल्द ही बजने के लिए तैयार है। ६ सितम्बर को शाम ४ बजे EC ने एक प्रेस कॉन्फरन्स बुलाई है। जिसमे विधानसभा चुनाव के तरिखों का और शेडूअल का एलान किया जा सकता है। बिहार में तीन चरणों मे मतदान हो सकते है। ऐसी संभावना जताई जा रही है।
रविवार ५ अक्टूबर को ही मुख्या चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था की, "२२ सितंबर को ही विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल खत्म होगा; इसलिए २२ सितंबर से पहले ही आगामी विधानसभा चुनाव को ख़त्म किया जायेगा। " बिहार का यह चुनाव तीन चरणों में पूरा होने की संभावना बताई जा रही है। इन तीन चरणों में से पहला चरण ५ नवंबर से १० नवंबर के बिच हो सकता है और वही दूसरा चरण १० नवंबर के बाद हो सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।
इस चुनावी रंग में हर पक्ष के नेता अपना कुछ न कुछ बायान देते नजर आते दिखाई दे रहे है। वैसे ही भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस चुनाव को लेकर बयान किया है। उन्होंने कहा है की, भाजपा और NDA सरकार ने मिलकर बिहार को अनेको सौगात दीए है। बिहार में फिरसे NDA की ही सरकार बनेगी। साथ ही NDA ने बिहार को विकास करके दिखाया है। उन्होंने आगे कहा की," इसीलिए बिहार में आएगा तो NDA, छायेगा भी NDA और जीतेगा भी NDA "
बिहार के इस चुनावी माहौल में सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी अपना बयान सझा किया है। उन्होंने कहा की "बिहार में नितीश कुमार की सरकारने अनेको काम पुरे किए है। आज अगर बिहार विकास के पथ पर है तो NDA और भाजपा के सरकार की वजह से। इसीकारण जनता NDA गठबंधन को ही वोट देगी। इसमें कोई दुमत नहीं हो सकता। जनता इसी सरकार को मौका देगी क्यूंकि जो काम बिहार में बचे हुए है उसे भी तो हमें ही पूरा करना है। जनता नितीश कुमार के काम को कभी भूल नहीं सकती। "
बिहारी चुनाव को लेके EC ने बहोत से बदलाव किए है। EC के CEO ज्ञानेश कुमार ने बताया है की, "चुनाव के वक्त एक मतदान केंद्र में १२०० मतदाता ही होंगे। न इससे कोई कम ना इससे कोई ज्यादा मतदाता लिए जाएंगे। बिहार में कुल ९०,००० बूथ है। इन बूथों पर पहले १,५०० मतदाता होते थे जिससे मतदान केंद्र में लंबी कतारे लग जाती थी। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) के माध्यम से २२ साल बाद मतदाता सूचि का शुद्धिकरण भी किया गया है। इस चुनाव के माध्यम से चुनाव को लेकर कई नई पहल की जा रही है। अगर इसके परिणाम सही होंगे तो इन्हे आनेवाले समय को पुरे देश में दोहराया जायेगा। ऐसा उन्होंने बिहार दौरे के बाद पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार के दिन बताया।
बता दे की २०२० में बिहार का चुनाव तीन चरणों में हुआ था। इन तीनोंमेव् से पहला चरण २० अक्टूबर २०२० को हुआ था, जिसमे ७१ सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। दूसरी तरफ दूसरा चरण ९४ सीटों के लिए ३ नवम्बर २०२० को हुआ था और ७ नवम्बर को अगला पड़ाव याने तीसरा चरण ७८ सीटों के लिए हुआ था। इस सबकी मतगणना १० नवंबर को हुई थी। इस विधानसभा चुनाव में RJD बड़ी पार्टी के तौर पर समने आई थी जिसे बड़ा भाई कहा गया था। उन्हें ७५ सीटों पर जित मिली थी। उसी वक्त BJP को सिर्फ ७४ सीटों पर रुकना पड़ा था। इस चुनावी खेल में अगली बड़ी पार्टी नितीश कुमार का पक्ष JDU बना था। जिनको ४३ सीटें मिली थी। कांग्रेस को १९ , CPIML को १२ , ओवेसी की पार्टी याने AIMIM को ५ , जीतन राम मांझी को ४ , VIP के मुकेश साहनी को ४ , CPI को २, CPIM को २ , मायावती के पार्टी बसपा को १ , LJP को १ और निर्दलीय याने इतर को १ जगा मिली थी। इस तरह २०२० को बिहार विधानसभा चुनाव हुआ था।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
