गिनती से पहले ही किया फैसला; चिराग पासवान ने खोला NDA के सीएम का पत्ता!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने बड़ा दावा किया है कि नीतीश कुमार ही फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। तेजस्वी यादव के “शपथ” बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है और 14 नवंबर को नतीजे सब कुछ स्पष्ट कर देंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले सियासी हलचल अपने चरम पर है। पटना में लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार ही लेंगे। यह बयान उस समय आया है जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने खुद को 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का दावा किया था।
शांभवी चौधरी ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सीएम बनने का सपना देखने का समय बीत चुका है। बिहार की जनता ने अपने वोट से तय कर दिया है कि अगले पांच साल तक नीतीश कुमार ही राज्य की बागडोर संभालेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि 14 नवंबर को जब नतीजे सामने आएंगे, तब यह साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता का भरोसा एक बार फिर एनडीए पर ही कायम है।
जदयू कार्यालय के बाहर लगे “टाइगर जिंदा है” पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि यह जदयू कार्यकर्ताओं की भावना को दर्शाता है। “नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर बिहार की तस्वीर बदल दी है। आज महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है,” उन्होंने कहा।
शांभवी चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ चुनाव के वक्त दिखाई देते हैं, जबकि एनडीए के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान साल भर जनता के बीच रहते हैं और उनके मुद्दों पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, “अब बिहार में बूथ नहीं लूटे जाते, बल्कि जनता के वोट से सरकार बनती है। आने वाले 24 घंटे में यह साफ हो जाएगा कि शपथ कौन लेगा।”
बिहार चुनाव के अंतिम चरण के मतदान और मतगणना से ठीक पहले एलजेपी (रामविलास) के इस बयान ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। एनडीए की ओर से जहां नीतीश कुमार को सीएम पद का चेहरा बताया जा रहा है, वहीं महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सत्ता की वापसी की उम्मीद में है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर के परिणामों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की राजनीति में कौन करेगा राज।
- bihar chunav 2025 nda cm claimbihar me nitish kumar fir banege mukhyamantrishambhavi chaudhary statement patnaljp ramvilas cm post claim bihar electionnitish kumar oath taking date bihar 2025tejaswi yadav oath claim biharnda vs mahagathbandhan bihar election fightpatna me ljp ka bada bayannitish kumar tiger zinda hai poster controversybihar election counting 2025 newsnda government formation prediction biharbihar politics breaking news november 2025chiraag paswan party cm claim biharljp ramvilas on nitish kumar leadershipnda cm race bihar election 2025Bihar Election Result 2025Pratahkal NewsPratahkal DailyIndiaChirag PaswanNitish KumarBihar Assembly Election 2025Elections 2025Bihar Election 2025BIHAR NEWS

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
