लखीसराय में बवाल! डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, इलाके में तनाव का माहौल
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में पथराव से हड़कंप मच गया। सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह हमला आरजेडी के गुंडों ने किया है, वहीं उन्होंने एसपी पर भी नाराजगी जताई।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच लखीसराय में बड़ा बवाल खड़ा हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव और गोबर फेंके जाने की घटना के बाद माहौल गर्म हो गया है। घटना खोरियारी गांव के पास हुई, जहां सिन्हा मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गाड़ियों के शीशे टूटे और अफरा-तफरी मच गई।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर आरजेडी समर्थकों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, “RJD के गुंडों ने मेरी गाड़ी पर पत्थर और गोबर फेंके हैं। यहां प्रशासन पूरी तरह कायर बना हुआ है। जब राज्य का उपमुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा?” उन्होंने एसपी अजय कुमार और डीएम मिथिलेश मिश्रा पर भी सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही जबकि गुंडे बेखौफ घूम रहे थे।
घटना के बाद विजय सिन्हा ने मौके पर ही धरना देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि “जब तक कार्रवाई नहीं होती, मैं यहीं बैठा रहूंगा। यह जंगलराज की वापसी का संकेत है, लेकिन जब तक मैं हूं, बिहार में जंगलराज नहीं आने दूंगा।” सिन्हा का दावा है कि उनके पोलिंग एजेंट को सुबह से ही धमकाया जा रहा था और मतदाताओं को बूथ तक नहीं पहुंचने दिया गया।
इस बीच, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है, लेकिन अगर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो हम जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।”
लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने भी घटना की पुष्टि की और बताया कि “जब डिप्टी सीएम वहां पहुंचे, तो कुछ लोगों ने विरोध किया। हम जांच कर रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन योजनाबद्ध था या अचानक भड़का।”
फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बल पूरे इलाके में तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन ने मतदाताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है NDA जहां इसे “लोकतंत्र पर हमला” बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे “अभिनय और चुनावी ड्रामा” कहा है।
- विजय कुमार सिन्हाबिहारबिहार चुनावBihar Election 2025Bihar Vidhan Sabha ChunavBIHAR NEWSBihar Asembly Election 2025राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टीहरियाणा विधानसभा चुनावBJPRahul GandhiEciBreaking NewsPratahkal NewsINDIACONGRESSदिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंसकांग्रेस सांसदहरियाणा न्यूजHaryana NewsHaryana Elections NewsHaryana इलेक्शन न्यूजHaryana Electionनायब सैनीप्रातःकाल न्यूज़Pratahkal DailyMumbaiMaharashtraमहाराष्ट्रBihar Assembly Election 2025Bihar ElectionBihar Election NewsElection NewsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election NewsBiharबिहार विधनसभा चुनाववोट चोरीVote ChoriLakhisaraiVijay Kumar SinhaElections 2025मिथिलेश मिश्राVijay Kumar Sinha Attack

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
