EVM पर अब दिखेगी कैंडिडेट की फोटो ; EC का बड़ा फैसला
चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और मतदाताओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब देशभर के चुनावों में EVM पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें भी दिखेंगी।

बिहार में चुनावी रंग गहराता जा रहा है। साथ ही SIR पर चल रहे विवाद के बिच आज बुधवार (१७ सितम्बर २०२५) को चुनाव आयोगने बड़ा एलान किया है। चुनावी जंग में EVM पर हुए विवाद में बहोत से पहलू सामने आये। इसी कारणवश EVM पर उमीदवार का नाम और उनका चिन्ह भी उमीदवार के कलर फोटो के साथ होंगे। इसकी शुरुवात बिहार के चुनावी रण से होगी। ताकि चुनाव में कोई भी गड़बड़ी न हो। तो आईये जानते है इस बारे में विस्तार से. .
क्यों लगायी जाएँगी उमीदवार की कलर फोटो ?
चुनाव आयोग ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा की कई विधानसभा में एक ही नामवाले उमीदवार है। जिनके वजहसे वोटर्स कन्फ्यूज हो सकते है। इस वजह से EVM पर उमीदवार की फोटो लगायी जाएगी। जिससे वोटर्स के अंदर कोई कन्फूशन न रहे। यह फोटो तीन-चौथाई हिस्सेपर लगाई जाएगी। यह बात ईसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है। चुनाव आयोग ने आगे कहा की, यह पहल पिछले छह महीनों में चुनाव प्रक्रियाओं को बेहतर करने और मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू किए गए 28 उपायों का हिस्सा है. ECI ने उम्मीदवारों के सीरियल नंबर और नोटा विकल्प को और भी प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक समान फॉन्ट और बड़े साइज में होंगे जिससे सभी को आसानी से पढ़ा जा सके।
चुनाव आयोग जल्द ही पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीख तय करने जा रहा है। आयोग का कहना है कि राज्यों में मतदाता सूची की समीक्षा का काम साल के अंत से पहले शुरू हो सकता है। इस प्रक्रिया के दौरान अधिकतर मतदाताओं को कोई दस्तावेज देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनके नाम पहले से ही पिछली मतदाता सूची में शामिल हैं। आयोग के अनुसार, ज्यादातर राज्यों में आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण 2002 से 2004 के बीच हुआ था और अब इसी अवधि को नए एसआईआर के लिए कट-ऑफ आधार माना जाएगा। कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची अपनी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
