जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। कुम्हरौली के फुटबॉल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति पर अपनी बात रखी। सभा के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने एनडीए नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता लगातार ठगी जा रही है और वे इस सच्चाई को सामने लाने का काम करते रहेंगे। तो चलिये जानते है क्या है याह मामला।


PK ने इस यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता को अलग अलग तरीकेसे लुटा जा रहा है, ऐसा दावा NDA सरकार पर किया है। उन्होंने कहा की हमें जब भी कोई जानकारी मिलती है तो हम उस जानकारी को आसानीसे साझा करते है। RJD के लोग तो पहलेसेही भ्रष्ट है, लेकिन BJP वाले तो भ्रष्टाचार के बारे में इनके बाप है। आज तक जितना भ्र्ष्टाचार RJD के वक्त नहीं हुआ उससे कई ज्यादा भ्रष्टाचार तो ये BJP की सरकार कर कर कंबल ओढ़े घी पी रहे हैं। हमने जो भी कहा है उसपर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। होने तो सबको पहलेही कहा है की बिहार में जान सूराज की व्यवस्था बन जाएगी तो सबसे पहले १०० सबसे भ्रष्ट नेता और अधिकारी इनपर कड़ी से कड़ी करवाई करेंगे , जिससे भ्रष्टाचार करते वक्त आगे की पीढ़ी १०० बार विचार करेगी और उसे याद रखेंगी।


दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश सरकार और एनडीए नेताओं पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार का हर वर्ग आज परेशान है और जिन्होंने सत्ता में बैठकर आम लोगों, बच्चों और महिलाओं के साथ अन्याय किया है, उन्हें जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। नीतीश कुमार और अन्य नेताओं को लेकर उन्होंने चेतावनी दी कि जब ये नेता जनता के बीच जाएंगे तो लोग उन्हें घेरकर सवाल पूछेंगे और जवाब भी मांगेंगे। वहीं, मंत्री जीवेश मिश्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें जाली दवा कारोबार में दोषी ठहराया है, और अब आने वाले चुनाव में जाले की जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

जनसभा में प्रशांत किशोर ने जनता से कई बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि दिसंबर २०२५ से ६० वर्ष से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को २००० रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही, गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए उन्होंने ऐलान किया कि १५ साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिसकी फीस सरकार भरेगी। युवाओं के रोजगार को लेकर उन्होंने वादा किया कि बिहार के ५० लाख युवाओं को राज्य से बाहर जाकर मज़दूरी नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि यहीं उन्हें १० से १२ हजार रुपये की आमदनी वाले रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। किशोर ने कहा कि यह साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी, क्योंकि आने वाले समय में बदलाव की शुरुआत यहीं से होगी।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story