बिहार में चुनाव का बिगुल जारी है। इस बिच हर पक्ष अपनी अपनी वोटबैंक के लिए काम करते नजर आ रहे है। इस तरह बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने भी अपने वोट बैंक के लिए नया फंडा आजमाया है। उन्होंने 28 अक्टूबर को एक घोषणापत्र जारी किया है। जिसमे कहा गया है की, गठबंधन ने कहा है कि सत्ता में आने पर शराबबंदी को सुसंगत और व्यावहारिक बनाया जाएगा, ताकि इसका दुरुपयोग न हो और गरीबों को बेवजह सजा न मिले। साथ ही, ताड़ी और महुआ जैसे पारंपरिक व्यवसायों को शराबबंदी कानून के दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा गया है।

घोषणापत्र जारी करते हुए आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ वादों का नहीं, बल्कि “दिलों का प्रण” है। उन्होंने कहा, “एक बिहारी जब ठान लेता है, तो उसे पूरा करके ही मानता है।” कांग्रेस ने भी इसे बिहार के भविष्य का घोषणापत्र बताया।

महागठबंधन के घोषणापत्र में क्या लिखा है ?

  1. हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली
  2. गरीब परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर
  3. त्रुटिपूर्ण स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं का समाधान और दर्ज मुकदमे वापस होंगे
  4. जुब्बा साहनी पुस्कार शुरू करने का ऐलान
  5. नशा-नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा और विशेष जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा
  6. वक्फ संसोधन विधेयक पर रोक लगाया जाएगा
  7. धार्मिक संस्थान या स्थल पर हमले को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे
  8. दिव्यांगजनों को 3000 रुपये की मासिक पेंशन
  9. विधवा और बुजुर्गों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन
  10. भूमिहीन और बेघर परिवारों को 5 डिसमिल और शहरी क्षेत्रों में 3 डिसमिल भूमि अथवा पक्का मकान देने का वादा
  11. मनरेगा मजदूरी को बढ़ाकर 300 रुपये करने का वादा
  12. पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू किया जाएगा
  13. महागठबंधन की सरकार बनने पर 2000 एकड़ में बनेगी एजुकेशनल सिटी
  14. सभी संविदा कर्मियों और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story