Bihar Elections 2025 : बिहार की राजनीति में मचा तूफान; चिराग के बयान से बदला सियासी समीकरण
Bihar Elections 2025 : बिहार की सियासत में जारी अटकलों पर चिराग पासवान ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और वही मुख्यमंत्री होंगे।

Bihar Elections 2025 : बिहार में चुनावी माहौल का बिगुल बज चूका है। हर पक्ष एक दूसरे के खिलाफ अलग अलग बयान बाजी करते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में ही केंद्रीय मंत्री और LJP (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की बिहार का मुख्यमंत्री तय होने के लिए 5 पार्टीके विधायक साथ में बैठेंगे और फिर तय किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा की नितीश कुमार के नेतृत्व में यह चुनवा जारी है। हमें विश्वास है की इस बार भी मुख्यमंत्री नितीश कुमार ही बनेंगे। विधायक उन्हें ही अपना CM चुनेंगे।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति में नया सियासी ताप जोड़ दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे NDA का समर्थन करें। चिराग ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है और विकास ही इस सरकार का मूल लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 11 साल से मुसलमानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर डराया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि मोदी सरकार सभी के लिए काम कर रही है।
वोटर लिस्ट की सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी चिराग ने केंद्र के कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम है ताकि मतदाता सूची में किसी भी तरह की धांधली न हो सके। उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर भी कहा कि किसी को भी भारत के सबसे बड़े अधिकार यानी मताधिकार का दुरुपयोग करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।
तेजस्वी यादव को “जननायक” कहे जाने पर चिराग ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अभी मुख्यमंत्री भी नहीं बने हैं और अपने आप को जननायक मानने लगे हैं, यह अहंकार दर्शाता है। चिराग ने कहा कि बिहार ने तेजस्वी के परिवार के जंगलराज को देखा है और जनता अब उस दौर में लौटना नहीं चाहती। प्रशांत किशोर के बयानों पर भी चिराग ने निशाना साधते हुए कहा कि जिनके अपने घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं उठाने चाहिए।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
