Bihar Election Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। निर्वाचन आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, एक बजे तक कुल 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सबसे अधिक मतदान किशनगंज जिले में 51.86 फीसदी रहा, जबकि सबसे कम मधुबनी में 43.39 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

चुनाव विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण में 48.91 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 48.01 प्रतिशत, शिवहर में 48.23 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 45.28 प्रतिशत, सुपौल में 48.22 प्रतिशत, अररिया में 46.87 प्रतिशत, पूर्णिया में 49.63 प्रतिशत, कटिहार में 48.50 प्रतिशत और भागलपुर में 45.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बांका में 50.07, कैमूर में 49.89, गया में 50.95, औरंगाबाद में 49.45, जमुई में 50.91, अरवल में 47.11, जहानाबाद में 46.07, नवादा में 43.45 और रोहतास में 45.19 प्रतिशत वोट पड़े।

दूसरे चरण में 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता 1,302 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर रहे हैं। पहले चरण में इसी समय तक 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान के लिए कुल 45,399 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5,326 शहरी और 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीब चार लाख सुरक्षाकर्मी पूरे प्रदेश में तैनात किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। एनडीए की ओर से भाजपा के 53, जदयू के 44, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 6, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के 71, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के 1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर संपन्न हुआ था। अब दूसरे चरण की वोटिंग के साथ बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर पूरी होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी, जिसके बाद यह तय होगा कि राज्य की सत्ता पर कौन काबिज होगा।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story