Bihar Election 2025 : चुनावी जंग तेज; RJD की लिस्ट से मचा सियासी तूफ़ान
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने जारी की है अपने 143 उम्मीदवारों की पहली सूची, जिसमें 18 अल्पसंख्यक और 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस लिस्ट के साथ आरजेडी ने साफ कर दिया है कि वो सामाजिक संतुलन और नई राजनीतिक रणनीति पर खेल रही है।

बिहार में चुनावी माहौल होने के कारण हर पक्ष अपने अपने उमीद्वारोंकी सूचि जारी कर रहा है। ऐसे में ही Bihar Election 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूचि जाहिर की है। इस पक्ष ने कुल 143 सीटों पर अपने प्रत्यार्शियों की सूचि घोषणा की है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जारी इस लिस्ट में युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। RJD ने महुआ के तेज प्रताप यादव के खिलाफ मुकेश रोशन को खड़ा किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 18 अल्पसंख्यक और 24 महिला प्रत्याशियों को जगह दी गई है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर लिया गया है।
तेजस्वी यादव, जो इस समय नेता प्रतिपक्ष हैं, एक बार फिर अपने पारंपरिक गढ़ राघोपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को झाझा से टिकट मिला है, और छह बार के विधायक ललित यादव को दरभंगा ग्रामीण से मौका दिया गया है। लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव बहादुरपुर से अपनी किस्मत आज़माएंगे।
इस बार की सूची में कई चर्चित नाम भी शामिल हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सीवान से मैदान में होंगे, जबकि दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर से टिकट मिला है। सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की उम्मीदवारी को लेकर है, जिन्हें छपरा से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे वहां का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
RJD ने बाहुबली नेताओं के परिवारों को भी टिकट देकर साफ संकेत दिया है कि वह जीत के हर समीकरण पर दांव खेल रही है। नवादा से कौशल यादव, मोकामा से वीना देवी (सूरज भान सिंह की पत्नी) और दानापुर से रीत लाल यादव को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर प्रत्याशियों की लिस्ट साझा करते हुए कहा कि यह चुनाव “बिहार की नई दिशा और उम्मीदों का चुनाव” होगा।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
