Bihar Election 2025 : बिहार में चुनावी खेल का रंग छाया है। हर पार्टी अपने अपने तरफ से जनमत के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। ऐसे में ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने Bihar Election 2025 को लेकर एक प्रेस वार्ता में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा , "आज की यह पत्रकार परिषद बहुत ही विशेष है। चुनाव का शंखनाद हो चूका है। सब जन बेरोजगार भत्ते की बात कर रहे है , लेकिन कोई भी नौकरी देने की बात नहीं कर रहा है। हम आपने नए विजन में हर घर में १ सरकारी नौकरी देंगे , वो भी सर्कार में आने के बाद तुरंत २० दिन।" तो आईये जानते है उन्होंने क्या घोषणा की है।


उन्होंने कहा की "आज यह लोग बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं नौकरी देने की बात नहीं कर रहे. 'अब बिहार में बदलाव होगा ,नवजागरण होगा' आज हम आपके बीच क्रांतिकारी घोषणा करने जा रहे हैं। यह हमारी पहली घोषणा है अंतिम नहीं , इसके बाद हम अपना विजन आपके सामने रखेंगे. बिहार में बहोत से ऐसे परिवार हे जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है। ऐसे परिवारों को हम सरकार में आने के बाद २० दिनों के अंदर कुछ अधिनियमों के संग बिहार के हर उस परिवार को १ सरकरी नौकरी दूंगा। अब आप पूछेंगे की ये कैसे करेंगे तो हम बात दे की इसे साइंटिफिक तरीकेसे करेंगे और इस सबका हमारे पास आंकड़ा भी है। "


Bihar Election 2025 से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी घोषणाओं से सियासी माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर रही है, लेकिन असल काम सिर्फ उन्होंने किया है। तेजस्वी ने याद दिलाया कि अपनी 17 महीने की सरकार में उन्होंने पांच लाख नौकरियां दी थीं और यह उनके वादों का सबूत है, जुमला नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय के साथ अब आर्थिक न्याय भी सुनिश्चित करेगी, ताकि हर घर में रोजगार की गारंटी हो सके। तेजस्वी का कहना है कि बीते 20 सालों में NDA ने बिहार को असुरक्षा दी, जबकि वह “हर घर नौकरी” के वादे के साथ सही मायनों में विकास और स्थिरता की सरकार देने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस बार उनके काम और वादे दोनों पर भरोसा जताएगी।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story