Bihar Election 2025 : राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह; मचा सियासी तूफान
Bihar Election 2025 के बीच राजनीति गरमा गई है, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रक्षाबलों में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सेना पर दिए गए राहुल गांधी के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमुई में राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को राजनीति में घसीटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी रक्षाबलों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं, जो न सिर्फ असंवैधानिक है बल्कि देश की एकता और अनुशासन के लिए भी खतरनाक है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना किसी जाति, धर्म या वर्ग से नहीं, बल्कि सिर्फ देश की सेवा की भावना से संचालित होती है। “हम आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन सेना में राजनीति की कोई जगह नहीं है। हमारे सैनिक सिर्फ एक धर्म मानते हैं सैन्य धर्म,” राजनाथ सिंह ने कहा।
रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी से अपील की कि वे चुनावी लाभ के लिए सशस्त्र बलों का नाम न लें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने हर संकट में देश को गौरवान्वित किया है और उसे राजनीतिक विवादों से दूर रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगाबाद में एक चुनावी रैली में कहा था कि देश की सेना समेत तमाम संस्थानों पर शीर्ष 10 फीसदी लोगों का नियंत्रण है। उन्होंने कहा था कि देश की 90 फीसदी आबादी दलित, पिछड़े, महादलित और अल्पसंख्यक को बराबरी का हक नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सत्ता और संसाधनों पर मुट्ठीभर लोगों का कब्जा है।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी सेना जैसे अनुशासित और तटस्थ संस्थान को भी जाति के चश्मे से देखने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के जवानों का अपमान है।
- Bihar Election 2025Indian ArmyRAHUL GANDHIRAJNATH SINGHRahul GandhiBreaking NewsPratahkal NewsINDIACONGRESSदिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंसकांग्रेस सांसदराहुल गांधीहरियाणा विधानसभा चुनावहरियाणा न्यूजHaryana NewsHaryana Elections NewsHaryana इलेक्शन न्यूजHaryana Electionनायब सैनीप्रातःकाल न्यूज़Pratahkal DailyMumbaiMaharashtraमहाराष्ट्रBihar Vidhan Sabha ChunavBihar Assembly Election 2025BIHAR NEWSबिहार चुनावBihar ElectionBihar Election NewsElection NewsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election NewsBiharबिहारबिहार विधनसभा चुनाववोट चोरीVote Chori

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
