29 अक्टूबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिवान के रघुनाथपूरा में बिहार चुनाव के वास्ते जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा NDA के समर्थन हेतु की गई थी। उन्होंने ओसामा और शहाबुद्दीन पर तंज कसते हुए कहा की मुझे आश्चर्य हुआ जब में रघुनाथ पूरा में आया। RJD ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे क्षेत्र नहीं पूरे देश और दुनिया में कुख्यात रहा है। तो चलिए जानते है विस्तार से।


बिहार चुनावी जंग अब पूरी तरह गर्मा चुकी है। सीवान की जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था और आज भी उनके नेता राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “सपा ने तो राम भक्तों पर गोलियां तक चलवाई थीं।”

जनसभा में सीएम योगी ने कहा, “नाम भी देखो न… जैसा नाम वैसा काम!” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में विपक्ष ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार ने विकास और सम्मान दोनों को साथ लेकर काम किया है।

योगी ने कहा कि आज का बिहार पहले जैसा नहीं रहा। उन्होंने बताया कि राम जानकी मार्ग के निर्माण को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे अयोध्या धाम सीधे सीतामढ़ी से जुड़ जाएगा। करीब 6,100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट उत्तर भारत में धार्मिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बड़ा बदलाव लाएगा।

सीएम योगी ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अराजकता और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “बिहार में जो बच जाता है, उसे यूपी का बुलडोजर पूरा कर देता है।”

जनसभा में योगी के भाषण ने माहौल को जोशीला बना दिया भीड़ ‘जय श्री राम’ और ‘डबल इंजन सरकार जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठी। यह स्पष्ट था कि बीजेपी इस बार धार्मिक आस्था और विकास के एजेंडे के सहारे बिहार में राजनीतिक समीकरण साधने में जुटी है।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story