Bihar Election 2025 : चुनावी रण में भिड़े नीतीश-चिराग; NDA में दरार गहराई
Bihar Election 2025 में बीजेपी नीत NDA ने सीटों का बंटवारा तो तय कर लिया है, लेकिन अब असली पेच फंसा है उम्मीदवारों की लिस्ट पर। कौन किस सीट से लड़ेगा इस सवाल ने गठबंधन के भीतर नई खींचतान खड़ी कर दी है।

Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव का माहौल छाया हुआ नजर आ रहा है। बिहार के इस चुनाव के लिए NDA के गठबंधन में सीटों का फार्मूला तय किया गया। जिसमे जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी- 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएलम) को 6-6 सीटें मिलीं हैं। पर NDA के इस सीट बटवारों में अब नई दरार पड़ी नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है की JDU की कुछ सीटें चिराग पासवान के खाते में चली गई है। ऐसे में ही कुछ सीटों को लेकर पेचीदा माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। सीट बटवारे में BJP - JDU बराबर सीटों पर लड़ेगी, परंतु JDU ज्यादा सीटों को पाकर बड़ा भाई बनना चाहती थी। इन सारी बातों को लेकर बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार की नाराजगी झलक रही है। इस पेचीदा माहौल के पेच का पूरा समाधान ढूंढने के लिए पटना के मुख्यमंत्री आवास में इस प्रश्न को लेकर चर्चा शुरू है।
Bihar Election 2025 को लेकर राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार, 14 अक्टूबर को MLC फ्लैट पर बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उन सीटों पर चर्चा हुई जहां अब भी सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी की कोशिश है कि अंदरूनी मतभेदों को जल्द सुलझाकर गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया जा सके।
हालांकि सीटों के बंटवारे की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अब असली विवाद इस बात पर अटका है कि कौन किस क्षेत्र से मैदान में उतरेगा। सूत्रों के मुताबिक, कई सीटों को लेकर NDA के भीतर खींचतान गहराती जा रही है। बीजेपी और जेडीयू के बीच तालमेल बनाने की कोशिश जारी है, लेकिन लोजपा (राम विलास) यानी चिराग पासवान का सख्त रुख इस प्रक्रिया को और मुश्किल बना रहा है। बताया जा रहा है कि चिराग अपनी पार्टी के हिस्से में आई 29 सीटों में से एक भी कम करने को तैयार नहीं हैं।
LJP (R ) ने साफ संकेत दिया है कि वह अपनी तय सीटें किसी सहयोगी दल को नहीं देगी। पार्टी का मानना है कि उसकी जनाधार वाली सीटें पहले से ही कम हैं, इसलिए अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं बची। उधर, चिराग पासवान लगातार सोशल मीडिया पर यह दावा कर रहे हैं कि बातचीत पूरी हो चुकी है और NDA एकजुट है, लेकिन अंदरखाने की खबरें कुछ और ही कहानी कह रही हैं। अगर यह तनातनी आगे भी बनी रही, तो NDA के लिए बिहार का रण पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो सकता है।
इस घटना पर BJP ने अपना मंतव्य रखा है। BJP नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है की ,"नितीश जी के नेतृत्व में पूरा NDA में एकजुटता बानी रही है। बिथकोंका दौर चालु है , असंख्य बैठके चल रही है। अगले कुछ घंटों में बैठकों के तुरंत बाद स्थिति साफ हो जाएगी।"
- Chirag PaswanBIhar PoliticsNITISH KUMARBIHAR NEWSBJPJDULJP ( R )NDABihar Election 2025bihar NewsElection NewsBihar Election Newsदिलीप जायसवालहिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर)बीजेपीलोक जनशक्ति पार्टीराष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएलम)नितीश कुमारचिराग पासवानलेकिन लोजपा (राम विलास)MaharashtraIndiaPratahkal Newsविनोद तावड़े

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
