Bihar Election 2025 : JDU का बड़ा ऐलान; 57 प्रत्याशी पहले फेज़ में मैदान में
Bihar Election 2025 के लिए जदयू ने पहला बड़ा कदम उठाया और 57 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है। यह लिस्ट राज्य में आगामी चुनाव की राजनीति में नया उत्साह और हलचल पैदा कर रही है।

बिहार में चुनाव का माहौल छाया है। हर पक्ष अपनी अपनी पहली लिस्ट जाहिर कर रहा है। ऐसे में ही जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) ने प्रत्याशियों की पहली सूचि जाहिर की है। जिसमे कुल 57 उमीद्वारों के नाम साझा किये गए है। इस पूरी लिस्ट में एक भी मुसलमान नाम सामने नही आया है।
Bihar Election 2025 के लिए JDU ने कुछ सीटों पर बड़ा बदलाव किया। गायघाट सीट से अब कोमल सिंह उम्मीदवार होंगी। वह LJP ( R ) सांसद वीणा देवी की बेटी और JDU MLC दिनेश सिंह की पुत्री हैं। पहले चर्चा थी कि कोमल LJP ( R ) से मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन जब यह सीट JDU के पास आई तो उन्होंने वहां से अपना दावा किया।
JDU ने कई मौजूदा विधायकों के टिकट में भी बदलाव किया। बरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट कट गया और वहां कुमार पुष्पंजय को उम्मीदवार बनाया गया। इसके अलावा, कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी और परसा से छोटे लाल यादव को टिकट दिया गया। छोटे लाल पहले RJD से जीत चुके थे लेकिन अब JDU में शामिल होकर चुनाव लड़ेंगे। अब JDU की नाम सूचि देखते है।
JDU के प्रत्यर्शियों की सूचि :
- आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
- बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
- सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
- मधेपुरा- कविता साहा
- सोनबरसा- रत्नेश सादा
- महिषी- गुंजेश्वर साह
- कुशेश्वरस्थान - अतिरेक कुमार
- बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
- दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
- बहादुरपुर- मदन सहनी
- गायघाट - कोमल सिंह
- मीनापुर- अजय कुशवाहा
- सकरा- आदित्य कुमार
- कांटी- अजय कुमार
- कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
- भोरे- सुनील कुमार
- हथुआ- रामसेवक सिंह
- बरौली- मंजीत सिंह
- जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
- रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
- बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
- महाराजगंज- हेम नारायण साह
- एकमा- धुमल सिंह
- मांझी- रणधीर सिंह
- परसा- छोटे लाल राय
- वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
- राजापाकर- महेंद्र राम
- महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
- कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
- वारिसनगर- मांजरीक मृणाल
- समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
- मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
- सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
- विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
- हसनपुर- राज कुमार राय
- चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
- मटिहानी- राजकुमार सिंह
- अलौली- रामचंद्र सदा
- खगड़िया बब्लू मंडल
- बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
- जमालपुर- नचिकेता मंडल
- सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
- शेखपुर- रणधीर कुमार सोनी
- बरबीघा- कुमार पुष्पंजय
- अस्थावां- जितेंद्र कुमार
- राजगीर- कौशल किशोर
- इस्लामपुर- रुहेल रंजन
- हिलसा- कृष्ण मुरारी
- नालंदा- श्रवण कुमार
- हरनौत- हरिनारायण सिंह
- मोकामा- अनंत सिंह
- फुलवारी- श्याम रजक
- मसौढ़ी- अरुण मांझी
- संदेश- राधा चरण साह
- जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
- डुमरांव- राहुल सिंह
- राजपुर -संतोष कुमार निराला

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
