बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब 11 नवंबर को मधुबनी समेत नेपाल सीमा से सटे जिलों में वोट डाले जाएंगे। चुनावी सुरक्षा को देखते हुए भारत–नेपाल सीमा को अस्थायी रूप से सील करने और इंडो–नेपाल ट्रेन सेवा को 72 घंटे के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है।

जयनगर–जनकपुर–भांगहा रूट पर चलने वाली इस रेल सेवा को 9 नवंबर की सुबह से लेकर 11 नवंबर की मध्यरात्रि तक बंद रखा जाएगा। नेपाली रेलवे के स्टेशन मास्टर एस.एल. मीणा के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। 12 नवंबर से ट्रेन संचालन दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

इस फैसले से भारत और नेपाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को तीन दिनों तक असुविधा झेलनी पड़ सकती है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह कदम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए बेहद ज़रूरी है।

सिर्फ रेल सेवा ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी 8 नवंबर की रात 12 बजे से 11 नवंबर तक पूरी तरह सील रहेगी। इस दौरान किसी को भी सीमा पार करने की अनुमति नहीं होगी। नेपाल के धनुषा जिला प्रशासन ने भी इस फैसले की पुष्टि की है।

सीमाई सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए एसएसबी की 48वीं बटालियन और अतिरिक्त पुलिस बल को चौकियों पर तैनात किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या अनधिकृत गतिविधियों से दूर रहें।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story