Bihar Election 2025 : 3 नवंबर, 2025 को बिहार के दरभंगा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने महागठबंधन पर जमकर टिका की। इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि याद करना बंटे थे तो कटे थे, बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ भी रहेंगे। इस बारे में चलिए जानते है विस्तार से।


बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, सियासी पारा भी तेजी से चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहाँ उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसमूह से मुखातिब योगी ने अपील की कि बिहार की जनता भारी मतों से एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाए और राज्य में फिर से एनडीए सरकार की वापसी करे।

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि बिहार को अब विकास की राह से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, “जो विकास में बाधक हैं, उन्हें पनपने नहीं देना है। हमें अयोध्या और मिथिला को जोड़कर रामराज्य की अवधारणा को साकार करना है। रामराज्य तभी आएगा जब बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।” योगी ने कहा कि अब बिहार को फिर से पिछड़ेपन और अराजकता की तरफ नहीं जाने देना है।

अपने भाषण के दौरान योगी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी आरजेडी-कांग्रेस का गठबंधन बिहार की सत्ता में आया है, तब दंगों की आग फैली है, जातीय नरसंहार हुए हैं और अपहरण एक उद्योग बन गया था। योगी बोले, “बिहार की जनता ने वो दौर देखा है, जब अपराध ही पहचान बन गया था। अब हम उसे कभी वापस नहीं आने देंगे। अयोध्या का संदेशा लेकर आया हूं — बिहार में फिर एनडीए की सरकार बननी चाहिए।” उन्होंने कहा कि बिहार को सुरक्षित, विकसित और घुसपैठियों से मुक्त रखने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का आना जरूरी है।

दरभंगा की धरती की चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने यहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी नमन किया। उन्होंने कहा, “यह भूमि महाराज कामेश्वर सिंह की है, जिनके शासन में शिक्षा, संगीत, कला और संस्कृत विद्या का विस्तार हुआ। यही नहीं, छठ पर्व को पहचान दिलाने वाली पद्मश्री शारदा सिन्हा की यह पावन धरती है। अटल जी के समय में मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल किया गया, जो पूरे मिथिला की पहचान है।”

दरभंगा की जनता ने योगी का जोरदार स्वागत किया। मंच से उठे “जय श्रीराम” और “नीतीश दोबारा” के नारे माहौल को और जोश से भर गए। योगी ने अपने भाषण का समापन यह कहते हुए किया — “अबकी बार बिहार में फिर एनडीए सरकार, ताकि विकास और संस्कृति का संगम यहीं से नया इतिहास रचे।”

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story