Bihar Election 2025 : BJP ने दिखाई सख़्ती; बगावती नेताओं पर गिरी गाज
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बगावत पर बीजेपी की कड़ी कार्रवाई — एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया।

Bihar Election 2025 : बिहार के चुनावी रण में विराट उद्घोष होते हुए नजर आ रहा है। हर पक्ष अपनी अपनी अलग लग चाले चल रहा है। ऐसे में ही BJP ने पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले चार नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने इन नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चलिए जानते है इस पुरे मसले को।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये सभी नेता एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतर गए थे, जिसे पार्टी ने “गंभीर अनुशासन उल्लंघन” माना है।
बीजेपी बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन नेताओं ने पार्टी की नीति और विचारधारा के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “यह कदम न सिर्फ पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि संगठन की एकता पर भी सीधा प्रहार करता है। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें कहलगांव से पवन यादव, बहादुरगंज से वरुण सिंह, गोपालगंज से अनूप कुमार श्रीवास्तव और बड़हरा से सूर्य भान सिंह शामिल हैं। ये सभी नेता बीजेपी या एनडीए के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे थे।
पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसी गतिविधियाँ संगठन के भीतर भ्रम और असंतोष पैदा करती हैं, जो चुनावी एकजुटता के लिए हानिकारक है। बीजेपी ने इस फैसले के ज़रिए स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी में व्यक्ति से बड़ा संगठन है और अनुशासन सर्वोपरि है।
बिहार में इस समय टिकट बंटवारे को लेकर कई सीटों पर असंतोष देखने को मिल रहा है। कई नेताओं ने पार्टी से टिकट न मिलने पर बगावती रुख अपनाते हुए निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरने का रास्ता चुना है। बीजेपी की यह सख़्त कार्रवाई उसी असंतोष को नियंत्रित करने और बाकी असंतुष्ट नेताओं को चेतावनी देने के रूप में देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने इस कदम से एक साफ संदेश दिया है कि पार्टी चुनावी जंग में किसी भी प्रकार की बगावत बर्दाश्त नहीं करेगी और केवल एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी ही संगठन का चेहरा होंगे।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
