Bihar Election 2025 : BJP ने की पहली लिस्ट घोषित ; 71 उमीदवार आये सामने
बीजेपी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की है, 101 सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं। बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम आने वाले समय में दूसरी लिस्ट में घोषित होंगे।

14 अक्टूबर मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने अपनी ओर से Bihar Election 2025 को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी की है। लिस्ट के अनुसार नंद किशोर यादव को टिकिट नहीं मिला है। पटना साहिब से अब चुनाव रत्नेश कुशवाह लड़ेंगे। इस लिस्ट में कुछ 71 उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर दिए है। NDA के फार्मूला के नुसार BJP को 101 सीटें मिली है। दूसरी लिस्ट में अन्य जगहों के लिए लड़नेवाले उम्मीदवारों के नाम होंगे।
बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए अपनी नई उम्मीदवार सूची में कई बड़े बदलाव किए हैं। पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कटा है। इसी तरह मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रीगा से और रामसूरत राय का औराई से टिकट नहीं मिला। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से और जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू को सीतामढ़ी से बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है। खजौली सीट पर अरूण प्रसाद को मौका मिला, जबकि पहले इस सीट के उपेंद्र कुशवाहा को जाने की चर्चा थी।
नंद किशोर यादव ने टिकट कटने पर कहा कि वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने पटना साहिब के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें लगातार सात बार जीत दिलाने वाला स्नेह और प्यार वे कभी नहीं भूलेंगे। यादव ने नई पीढ़ी का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद किया। अब देखते है 71 उमीद्वारोंकी सूचि।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए चयनित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।#आएगी_NDA pic.twitter.com/vENiqKpx1w
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 14, 2025
उमीद्वारों की सूचि :
- बेतिया - रेणु देवी
- रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन- राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी- प्रमोद कुमार
- ढाका- पवन जायसवाल
- रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
- बथनाहा- अनिल कुमार राम
- परिहार- गायत्री देवी
- सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
- खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
- बिस्फी- हरिभूणष ठाकुर बचौल
- राजनगर- सुजीत पासवान
- झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
- छातापुर- नीरज कुमार सिंह
- नरपतगंज- देवंती यादव
- फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
- सिकटी- विजय कुमार मंडल
- किशनगंज- स्वीटी सिंह
- बनमनखी- कृष्णा कुमार ऋषि
- पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
- कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर- निशा सिंह
- कोढ़ा- कविता देवी
- सहरसा- आलोक रंजन झा
- गौरा-बौराम- सुजीत कुमार सिंह
- दरभंगा- संजय सरावगी
- केवटी- मुरारी मोहन झा
- जाले- जीवेश कुमार मिश्रा
- औराई- रमा निषाद
- कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
- बरुराज- अरुण कुमार सिंह
- साहिबगंज- राजू कुमार सिंह
- बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
- सीवान- मंगल पांडेय
- दरौंदा- कर्णजीत सिंह
- गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
- तरैया- जनक सिंह
- अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर- अवधेश सिंह
- लालगंज- संजय कुमार सिंह
- पातेपुर- लखेंद्र कुमार रोशन
- मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
- बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
- तेघरा- रजनीश कुमार
- बेगूसराय- कुंदन कुमार
- भागलपुर- रोहित पांडेय

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
